KBP Times

बिहार के नए मुख्यमंत्री होंगे सम्राट चौधरी, BJP ने विधायक दल का नेता चुना, कल लेंगे शपथ

Samrat Chaudhary

Bihar New CM Samrat Chaudhary: बिहार के नए मुख्यमंत्री को लेकर चल रहा सस्पेंस आज(14 अप्रैल) खत्म हो गया है. सम्राट चौधरी राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे. सम्राट चौधरी बिहार में भाजपा विधायक दल के लीडर चुने गए है. 15 अप्रैल को लोकभवन में शपथग्रहण समारोह होगा. इससे पहले बिहार के 20 साल से मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार अपना इस्तीफा देने के लिए राजभवन पहुंचे. उन्होंने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ट) सैयद अता हसनैन को अपना इस्तीफा सौंपा.

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि नई जवाबदेही के लिए सम्राट चौधरी को बहुत-बहुत बधाई और ढ़ेरों शुभकामनाएं.

सम्राट चौधरी के भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि सर्वसम्मति से हमने विजय कुमार सिन्हा के प्रस्ताव का समर्थन किया और हमारे पर्यवेक्षक शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की कि विधायक दल के नेता सम्राट चौधरी होंगे. अब हम NDA की बैठक में जा रहे हैं, NDA की बैठक में उन्हें NDA का नेता चुना जाएगा.

भाजपा नेता राजू कुमार सिंह ने कहा कि जिस तरह नीतीश कुमार सबको साथ लेकर चलते थे, वैसे ही वे भी NDA को साथ लेकर चलेंगे. अब NDA की बैठक में नेता का चुनाव होगा. भाजपा, NDA का मुख्यमंत्री होगा.

यह भी पढ़ें: नीतीश कुमार ने बिहार सीएम पद से दिया इस्तीफा, कहा- अब नई सरकार यहां का काम देखेगी…

“आज का पल भव्य और ऐतिहसिक है”
केंद्रीय पर्यवेक्षक शिवराज सिंह चौहान ने सम्राट चौधरी के भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर कहा कि आज का पल भव्य और ऐतिहसिक है भाजपा के जनसंघ के जमाने से इन कार्यकर्तओं ने अपना जीवन लगाकर भाजपा के संगठन को खड़ा किया. उनका सपना आज साकार हो रहा है और उनका संकल्प आज पूरा हो रहा है. सम्राट चौधरी को मैं बहुत बधाई देता हूं और विधायक दल के साथियों का जिन्होंने सर्वसहमति और एकमत से सम्राट चौधरी को अपना नेता निर्वाचित किया है मैं उन सबको बधाई देता हूं.

“जन-जन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का संकल्प लेता हूं”
वहीं सम्राट चौधरी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा मुझ पर विश्वास जताते हुए भाजपा बिहार विधानमंडल दल के नेता का दायित्व सौंपने पर हृदय से आभार व्यक्त करता हूं. यह मेरे लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि बिहार की जनता की सेवा, उनके विश्वास और सपनों को साकार करने का एक पवित्र अवसर है. मैं पूर्ण निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ जन-जन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का संकल्प लेता हूं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व एवं माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के मार्गदर्शन में बिहार को विकास, सुशासन और समृद्धि के नए आयामों तक ले जाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूंगा. आप सभी का स्नेह, आशीर्वाद और सहयोग ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है.

 

 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Protein in fruits

प्रोटीन की जरुरत को पूरा करते हैं ये फल, खाएं लेकिन यह भी रखें ध्यान

CJP Protest

सरकार बुलाती रही CJP बातचीत के लिए नहीं गई कहा-सरकार जनता के दरबार में आए

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी मर्डर केस: SC ने रद्द की सोनम की जमानत, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

Parliament Monsoon Session

संसद के बाहर सियासी संग्राम, विपक्षी दल-NDA आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

2

2