Run For Ambedkar:दिल्ली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ‘अम्बेडकर के लिए दौड़, संविधान के लिए दौड़’ कार्यक्रम में शामिल हुए. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए RSS,भाजपा की सोच के लोग अंबेडकर जी, संविधान की सोच को खत्म करना चाहते हैं. इनका लक्ष्य संविधान मिटाना है क्योंकि ये नहीं चाहते कि हिंदुस्तान में सब लोगों को एक समान माना जाए. इनका लक्ष्य अंबेडकर जी की सोच, संविधान को खत्म करने का है. हमारा लक्ष्य संविधान को बचाने का है.
“BJP लगातार संविधान पर हमला कर रही है”
कांग्रेस सांसद तनुज पूनिया ने कहा कि जिस तरह से BJP लगातार संविधान पर हमला कर रही है, उनके नेता आक्रमक हैं, और जिस तरह से पिछले दरवाज़े से संविधान के नियमों को नज़रअंदाज़ किया जा रहा है, यह संदेश है कि हम जागरूकता लाएं कि हम सभी संविधान और बाबासाहेब की विचारधारा के लिए एक साथ खड़े हैं. उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा महिला आरक्षण बिल का समर्थन किया है. लेकिन जिस तरह से BJP बिना जनगणना या परिसीमन के यह कर रही है, हम उसका विरोध करते हैं. हमारा कहना है कि यह अभी के जनगणना के आधार पर होना चाहिए, 2011 के जनगणना के आधार पर नहीं.
यह भी पढ़ें: PAK में अमेरिका-ईरान की बातचीत बेनतीजा, न्यूक्लियर प्रोग्राम और होर्मुज खोलने पर फंसा पेंच
“हमें संविधान को जिंदा रखना है”
मैराथन में कांग्रेस नेता मोहम्मद अजहरुद्दीन ने कहा कि हमें संविधान को जिंदा रखना है. हालांकि कुछ लोग इसे बिगाड़ने की कोशिश करते हैं लेकिन आज हम डॉ. अंबेडकर के सम्मान में एक मज़बूत संदेश भेज रहे हैं, जिन्होंने हमें एक ऐसा ढांचा दिया जिसने भारत को आज़ादी के 78 साल से ज़्यादा समय तक संभाले रखा है. संविधान के बिना देश नहीं चल सकता और एक बार इतनी समझदारी से लिख लेने के बाद इसे बदला नहीं जाना चाहिए. यह मैराथन जागरूकता बढ़ाने की एक अच्छी पहल है, खासकर युवाओं में, जो उन्हें इतिहास और संविधान पढ़ने के लिए बढ़ावा देती है.
“संविधान पर लगातार हमले किए जा रहे हैं”
राजस्थान विधानसभा नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने ‘संविधान के लिए दौड़’ पर कहा कि संविधान पर लगातार हमले किए जा रहे हैं, संविधान को कमजोर करने की साजिश की जा रही है, स्वतंत्र एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है. चुनाव आयोग सरकार के ईशारे पर काम कर रहा है. यह सीधा-सीधा संविधान का उल्लंघन है. तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में वोटिंग होनी हैं, चुनाव के दौरान आप महिला आरक्षण विधेयक को पास कराना चाहते हैं जबकि आचार संहिता लागू है.



