KBP Times

मोस्ट वांटेड गैंगस्टर साहिल चौहान थाईलैंड से लाया गया भारत, हत्या, लूट और रंगदारी मांगने के आरोप

Gangster Sahil Chauhan Arrest

Gangster Sahil Chauhan Arrest: केंद्रीय जांच एजेंसी(CBI) को मोस्ट वांटेड भगोड़े आरोपी साहिल चौहान को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता मिली है. सीबीआई ने यह कार्रवाई विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय के साथ मिलकर इंटरपोल चैनलों के माध्यम से की है. हरियाणा का कुख्यात अपराधी साहिल चौहान कई सालों से फरार चल रहा था, वो हरियाणा पुलिस की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शुमार है. सीबीआई के मुताबिक, 10 अप्रैल को साहिल चौहान को थाईलैंड से डिपोर्ट कर भारत लाया गया है. साहिल पर हत्या का प्रयास, डकैती और अवैध हथियारों के इस्तेमाल जैसे कई गंभीर मामलों में वांछित था. वो हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में सक्रिय भुप्पी राणा गैंग का प्रमुख सदस्य माना जाता है. आरोपी को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की वांटेड सूची में भी शामिल था.

साहिल चौहान को मिली थी 10 साल की सजा
बता दें कि 4 जनवरी 2017 को यमुनानगर के जगाधरी कोर्ट परिसर में गैंगवार के दौरान साहिल चौहान ने मोनू राणा पर फायरिंग की थी. मोनू राणा को एक केस की सुनवाई के लिए कोर्ट में लाया गया था. इस मामले में उसके खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई थी और कोर्ट ने उसे 10 साल की सजा सुनाई थी. कोर्ट से जमानत मिलने के बाद साहिल चौहान फरार हो गया था और विदेश में छुपकर रहने लगा. जो लंबे समय से हरियाणा पुलिस के लिए सिरदर्द बना था. हरियाणा पुलिस के अनुरोध पर नई दिल्ली स्थित इंटरपोल की राष्ट्रीय केंद्रीय इकाई ने साहिल के खिलाफ रेड नोटिस जारी किया था. जिसके बाद बैंकॉक में साहिल की लोकेशन ट्रेस की गई और उसे डिपोर्ट कर भारत लाया गया.

यह भी पढ़ें: “पूरा कच्चा चिट्ठा निकाला जाएगा…” PM मोदी का ममता बनर्जी की TMC सरकार कड़ा प्रहार

हरियाणा पुलिस ने साहिल को हिरासत में लिया
दिल्ली इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद हरियाणा पुलिस की टीम ने आरोपी साहिल चौहान को हिरासत में ले लिया. सीबीआई भारत में इंटरपोल की राष्ट्रीय केंद्रीय ब्यूरो के रूप में कार्य करती है और भारतपोल प्लेटफॉर्म के जरिए देश की सभी कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ समन्वय करती है. CBI के अनुसार, पिछले कुछ सालों में इंटरपोल के सहयोग से करीब 150 अपराधियों को विदेशों से भारत वापस लाया जा चुका है.

“2016 से अपराधों में संलिप्त है आरोपी”
गुरुग्राम में मीडिया से बातचीत के दौरान हरियाणा STF प्रमुख सतीश बालन ने बताया कि हरियाणा STF ने इसे हिरासत में ले लिया है. 2016 से अपराधों में संलिप्त है. इसपर 16 मामले दर्ज हैं जिसमें हत्या, हत्या के प्रयास से जुड़े मामले भी शामिल हैं. 2024 में यह ज़मानत पर बाहर था, जिस दौरान यह नकली दस्तावेज बनाकर ढाका भाग गया. वहां से यह कई देश घुमा है. इसे थाईलैंड एयरपोर्ट पर पकड़ा गया और नई दिल्ली डिपोर्ट किया गया.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Central Government Action

पेपर लीक मामले में केन्द्र सरकार का एक्शन, NTA के 47 अफसर बर्खास्त

Meen Rashi

मीन राशि व लग्न के जातक का जानें स्वभाव और व्यक्तित्व

cloth market of bihar

बिहार में मारवाड़ी बाजार, देश के बड़े टेक्सटाइल बाजारों और फैक्ट्रियों से आते हैं कपड़े

Himachal Accident

हिमाचल में चलती टाटा सूमो गाड़ी पर गिरी चट्टान, 13 लोगों की मौत, 2 घायल

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान क्रिमिनल एजुकेशन मिनिस्टर…” पैलेट गन का शिकार युवक के साथ राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला

Light off in programe

ऊर्जा मंत्री के कार्यक्रम में फिर बिजली गुल, व्यवस्था पर उठे सवाल ?

Paper Leak Bill

’10 करोड़ जुर्माना और 10 साल की जेल…’ पेपर लीक पर संशोधित बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी

CJP Protest

CJP का जेपी नड्डा से मीटिंग के बाद 2 मांगें मानने का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना समझौता नहीं…

High Blood Pressure

युवाओं में बढ़ता हाई ब्लड प्रेशर कम नींद का कारण

2

2