Rahul Gandhi : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने असम के मुख्यमंत्री को सबसे भ्रष्ट और समाज में नफरत फैलाने वाला बताया है। राहुल गांधी ने कहा कि अगर असम के मुख्यमंत्री हिमंत माफी भी मांग लें तो उनका गुनाह इतना बडा है कि माफी के लायक नहीं है। राहुल गांधी आज बिश्वनाथ चारियाली में चुनावी रैली कर रहे हैं। उन्होंने कहा- असम के हिमंत भारत के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री हैं, वे सिर्फ नफरत फैलाते हैं। कांग्रेस के सत्ता में आने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हिमंत को माफी मांगने पर भी नहीं बख्शा जाएगा।
जेल में डालेंगे
कांग्रेस नेता ने कहा कि वे इस तरह इसलिए बात करते हैं क्योंकि उन्हें पता है कि कांग्रेस के बब्बर शेर हिमंता को जेल में डालने वाले हैं। तब उन्हें असम की जनता और कांग्रेस नेताओं से माफी मांगनी पड़ेगी। कांग्रेस की विचारधारा ज़ुबीन गर्ग जैसी है, जिन्होंने असम के लोगों को एकजुट करने का काम किया।
मोदी ट्रंप के कंट्रोल में हैं
राहुल गांधी ने अपने भाषण में फिर दोहराया कि डोनाल्ड ट्रम्प नरेंद्र मोदी को कंट्रोल करते हैं, और नरेंद्र मोदी और अमित शाह आपके मुख्यमंत्री को कंट्रोल करते हैं, असम दिल्ली से चलता है। हिमंता ने भ्रष्टाचार में अपने परिवार को शामिल करके एक बड़ी गलती भी की है, अब उनके परिवार पर भी आरोप लगेंगे। गांधी ने कहा कि हम साफ तौर पर कह रहे हैं कि हम असम के 6 समुदायों को एससी /एसटी का दर्जा देंगे। हमने अपने घोषणापत्र में यह भी जिक्र किया है कि हम चाय बागान के मजदूरों को हर दिन 450 रुपए देंगे। जैसे ही हम असम में सरकार बनाएंगे, हम असम के लिए लिए गए छह फ़ैसलों को लागू करेंगे। हर महिला के बैंक खाते में बिना किसी शर्त के हर महीने नकद राशि भेजी जाएगी। जो लोग अपना कारोबार शुरू करना चाहते हैं, उन्हें 50 हजार दिए जाएंगे। 100 दिनों के भीतर, ज़ुबीन गर्ग मामले के आरोपियों को सजा देंगे और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
यह भी देखें : सुशीलपुरा में गंदे पानी से 1000 बीमार! खाचरियावास का बड़ा हमला, सरकार को अल्टीमेटम | KBP Times



