KBP Times

डोटासरा बोले- पीएम मोदी को संन्यास ले लेना चाहिए, देश और लोकतंत्र दोनों बच जाएंगे

Rajasthan politics:पीएम मोदी को संन्यास ले लेना चाहिए-डोटासरा

Rajasthan politics: आरसीए को मंत्रियों-विधायकों के बेटों का ‘एडजस्टमेंट सेंटर’ बताया, पंचायत-निकाय चुनाव टालने पर भी साधा निशाना राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संन्यास लेने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि अगर पीएम मोदी संन्यास ले लें तो देश और लोकतंत्र दोनों बच जाएंगे।डोटासरा ने यह बयान आज जयपुर से ब्यावर जाते समय अजमेर में कार्यकर्ताओं द्वारा उनके और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के स्वागत के दौरान दिया।उन्होंने राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आरसीए अब मंत्रियों और विधायकों के फ्रस्ट्रेटेड बेटों को एडजस्ट करने का केंद्र बन चुका है।

मदन राठौड़ के बयान पर पलटवार

पिछले दिनों भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की तस्वीर बदल गई है और यह राजनीति नहीं, सेवा का सफर है। डोटासरा ने इस पर तंज कसते हुए कहा, “मदन राठौड़ मोदी जी के छोटे भाई हैं, इसलिए वे उन्हें रिटायरमेंट की सलाह दे रहे हैं। मोदी जी को अपने छोटे भाई की बात मान लेनी चाहिए और संन्यास ले लेना चाहिए। इससे लोकतंत्र और देश दोनों बच जाएंगे।”

पंचायत-निकाय चुनाव पर हमला

डोटासरा ने राज्य सरकार पर पंचायत और निकाय चुनाव कराने में जानबूझकर देरी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार हार के डर से चुनाव टाल रही है और संवैधानिक प्रावधानों का मखौल उड़ा रही है।उन्होंने याद दिलाया कि 73वें और 74वें संविधान संशोधन के बाद 5 साल में चुनाव कराना अनिवार्य है। कोरोना काल में सिर्फ सुप्रीम कोर्ट की अनुमति से चुनाव टले थे, लेकिन अब सरकार बिना किसी वजह के देरी कर रही है।

ओबीसी आयोग पर सवाल

डोटासरा ने कहा कि सरकार बनते ही ओबीसी आयोग की रिपोर्ट ले लेनी चाहिए थी, लेकिन जानबूझकर चुनाव टालने के लिए आयोग का गठन नहीं किया गया। अब जब आयोग रिपोर्ट देने को तैयार है, तब भी सरकार रिपोर्ट नहीं ले रही है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि बिना रिपोर्ट के भी चुनाव कराए जा सकते हैं। सरकार सिर्फ ब्यूरोक्रेसी के सहारे पंचायतों और निकायों पर कब्जा किए हुए है।

टीकाराम जूली का हमला

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि युद्ध शुरू होने के एक दिन पहले प्रधानमंत्री मोदी इजरायल गए थे। उनकी विदेश नीति क्या है, यह देश की जनता को बताना चाहिए।जूली ने कहा, “ईरान हमारे मित्र देश रहा है, जो हमें बहुत सस्ता और उधार में तेल देता था। मोदी सरकार ने देश की हालत ऐसी बना दी है। मोदी जी भाजपा के नहीं, देश के प्रधानमंत्री हैं। अमेरिका में उनकी जो बेइज्जती हो रही है, वह आने वाले समय में देश के लिए घातक साबित होगी।”पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों पर लंबी लाइनों का जिक्र करते हुए जूली ने कहा कि सरकार सिर्फ दिखावा कर रही है। सिलेंडर महंगे हो रहे हैं, लेकिन लोगों को गैस नहीं मिल रही है।नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा हैं जुली ने कहा कि युद्ध शुरू होने के एक दिन पहले प्रधानमंत्री मोदी इजरायल गए थे। उमकी विदेश नीति क्या है, यह देश की जनता को बताना चाहिए जुली ने ये भी कहा है कि “ईरान हमारा मित्र देश रहा है,जो हमें बहुत सस्ता और उधार में तेल देता था।मोदी सरकार ने देश की हालत ऐसी बना दी है।मोदी जी भाजपा के नहीं,देश के प्रधानमंत्री हैं।अमेरिका में उनकी जो बेईज्जती हो रही है,वह आने बाले समय में देश के लिए घातक साबित होगी। “

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Randeep Surjewala

“अमित शाह का आदेश है FIR दर्ज नहीं होगी…” कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने साधा निशाना

Congress protest outside vidhaansabha

विधानसभा में कांग्रेस विधायकों का हंगामा, नारेबाजी के बीच UCC बिल पेश

TATA Motors car

TATA मोटर्स की कारें अगले महीने से 25000 रुपये तक होंगी मंहगी, लागत का दबाव

Sharmila-Kangna

वंदे मातरम् गाने पर फिल्म अभिनेत्रियों में छिड़ी वैचारिक जंग, शर्मिला टैगोर के बयान पर कंगना की प्रतिक्रिया

Imran Khan back to jail from hospital

पाक के पूर्व PM इमरान खान को अस्पताल से फिर भेजा जेल, डॉक्टर बोले- जेल में रखना सुरक्षित

Rahul Gandhi on dharna

छात्र को लेकर संसद मार्ग थाने के बाहर धरने पर बैठे राहुल, प्रियंका गांधी

CJP and workers beated

जयपुर में एक बाड़े में चल रहे स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे CJP प्रवक्ता रांका पर हमला

Teacher beat student

होमवर्क ना करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, छह साल के छात्र प्रणय तेजा की हार्टअटैक से मौत

Dharmendr Gehlot resign from BJP

अजमेर में भाजपा नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने दिया इस्तीफा, मचा सियासी घमासान

2

2