KBP Times

बिहार के नालंदा में शीतलाष्टमी मंदिर में दर्दनाक हादसा, भगदड़ में 8 महिलाओं की मौत, कई घायल

Bihar Temple Stampede

Bihar Temple Stampede: बिहार के नालंदा जिले के मघड़ा में आज(31 मार्च) सुबह शीतलाष्टमी मंदिर में भगदड़ मच गई. इस भगदड़ में 8 महिलाओं की मौत हो गई और करीब छह से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. आज चैत्र माह का आखिरी मंगलवार होने के चलते मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी. पुलिस-प्रशासन का बंदोबस्त मंदिर में न के बराबर था. इस बीच कुछ श्रद्धालु दर्शन करने जल्दबाजी में कतार तोड़कर एक के ऊपर एक चढ़ने लगे, जिससे अफरा-तफरी की स्थित बन गई. हादसे के बाद प्रशासन ने मंदिर और मेला को बंद करवा दिया है.

शीतला अष्टमी को मुख्य पूजा की वजह से उमड़ी भीड़
बता दें कि शीतलाष्टमी मंदिर नालंदा के बिहारशरीफ से लगभग पांच किलोमीटर की दूरी पर मघड़ा गांव में है. चैत्र कृष्ण पक्ष की अष्टमी, यानी शीतला अष्टमी को मुख्य पूजा होती है. इस दिन घरों में चूल्हा नहीं जलता. श्रद्धालु माता को एक दिन पहले बने ठंडे भोजन का भोग लगाते हैं, इसलिए यहां भीड़ ज्यादा उमड़ती है. हादसे के बाद पटना कमिश्नर को बिहारशरीफ भेजा गया है. सीएम ने मुख्य सचिव को जांच के निर्देश दिए हैं. प्रत्यक्षदर्शी घटना के लिए पुलिस-प्रशासन की लापरवाही को जिम्मेदार बता रहे हैं. 8 में से दो मृतक महिलाओं की पहचान 50 वर्षीय रीता देवी और 45 वर्षीय रेखा देवी के रूप में हुई है. जबकि घायलों को मॉडल अस्पताल भेजा गया है.

यह भी पढ़ें: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के सिग्रल ईरान से जंग खत्म करने का इशारा तो नहीं? समझें पूरा गणित

सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किया गया था
महिला श्रद्धालुओं ने बताया कि चैत्र महीने का आखिरी मंगलवार होने के चलते मेला लगा था. जिसमें भीड़ ज्यादा हो गई थी. मंदिर का गर्भगृह छोटा है. यहां श्रद्धालु जल्दी-जल्दी दर्शन कर एक-दूसरे से आगे निकलने की कोशिश में रहते हैं. कोई लाइन में लगकर पूजा नहीं करना चाहता. अन्य प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि प्रशासन की ओर से सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं किया गया था. पुलिस का जवान अंदर तैनात नहीं था. भीड़ को डॉयवर्ट करने और लाइनों में बांटने की कोई व्यवस्था नहीं थी. मंदिर के पुजारी भी श्रद्धालुओं को जल्दी-जल्दी दर्शन कर निकलने की कह रहे थे. इसी बीच एक महिला को चक्कर आ गया और वो गिर पड़ी. कुछ लोग उसे संभालने के लिए भीड़ को पीछे करने लगे तो भगदड़ मच गई.

मनोज मीणा का बड़ा बयान, राजपूत इतिहास पर उठाए सवाल | आमेर किला, महाराणा प्रताप पर नई बहस | KBPTimes

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

2

2