KBP Times

असम सीएम हिमंता बोले- हिन्दू कांग्रेस के साथ नहीं, चुनाव नतीजों के बाद होगी सिर्फ एक समुदाय की पार्टी

Assembly election update

Assembly Election : अगले माह पांच राज्यों में Assembly Election होने हैं, भाजपा इन राज्यों को हर हाल में अपनी सरकार बनाने का भरपूर प्रयास करेगी इसी लक्ष्य को लेकर पार्टी के नेता और राज्य के मुख्यमंत्री विपक्षी पार्टी कांग्रेस पर तीखे प्रहार कर रहे है।। हिन्दू वोट को एकजुट करने के उद्देश्य से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पर सिर्फ एक समुदाय की पार्टी होने का आरोप लगाया है। हिमंता ने कहा कि लगभग 99 प्रतिशत हिंदू कांग्रेस छोड़ना चाहते हैं। राज्य में इसके टूटने का प्रोसेस पहले ही शुरू हो चुका है। नतीजों के बाद, कांग्रेस एक ही कम्युनिटी की पार्टी बन जाएगी। दूसरी तरफ केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुवाहाटी में कहा कि हर जगह भाजपा के पक्ष में जोरदार लहर है।

असम में 9 अप्रैल को चुनाव

असम Assembly Election में 126 सीटों वाली विधानसभा के लिए मौजूदा भाजपा नेतृत्व वाली एनडीए सरकार और कांग्रेस के बीच मुकाबला होगा। सरमा के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार लगातार तीसरा कार्यकाल हासिल करने की कोशिश करेगी जबकि कांग्रेस का लक्ष्य सत्ता में वापसी का है। असम Assembly Election में 9 अप्रैल को सिंगल फेज में चुनाव हैं। 30 मार्च को पीएम मोदी नमो ऐप के जरिए एक रैली को वर्चुअली संबोधित करेंगे। राज्य भाजपा ने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं और नागरिकों से इस अनोखी और इंटरैक्टिव पहल में हिस्सा लेने के लिए ऐप डाउनलोड करके रजिस्टर करने की बात कही है।

यह भी पढ़ें : नोएडा में एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट तैयार, पहले फेज का पीएम मोदी के हाथों उद्घाटन

चुनावी राज्यों से अपडेट्स

बंगाल के नादिया जिले में चुनाव ड्यूटी ट्रेनिंग में प्रोजेक्टर पर सीएम ममता से जुड़ा सरकारी विज्ञापन दिखाया गया। कुछ पोलिंग अधिकारियों ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई और धमकी दी गई। कांग्रेस ने राहुल गांधी की समझ पर सवाल उठाने पर केरल सीएम की आलोचना की। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि यह तो अच्छी बात है न कि राहुल जी के अंदर कार्यकर्ता जितनी समझ है। क्योंकि कार्यकर्ता जमीन से जुड़ा होता है। हमें इस बात पर गर्व है। जो लोग हवा में उड़ते हैं वो यह नहीं जानेंगे। पुडुचेरी Assembly Election में एनडीए गठबंधन में सीटों का बंटवारा तय हो गया है। एनआर कांग्रेस 16 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि बीजेपी 10 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। ।प्।क्डज्ञ और एलजेपी को 2-2 सीटें दी गई हैं।

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Protein in fruits

प्रोटीन की जरुरत को पूरा करते हैं ये फल, खाएं लेकिन यह भी रखें ध्यान

CJP Protest

सरकार बुलाती रही CJP बातचीत के लिए नहीं गई कहा-सरकार जनता के दरबार में आए

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी मर्डर केस: SC ने रद्द की सोनम की जमानत, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

Parliament Monsoon Session

संसद के बाहर सियासी संग्राम, विपक्षी दल-NDA आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

2

2