KBP Times

‘भगवान राम’ पर समाजवादी पार्टी नेता की अपमानजनक टिप्पणी से बवाल, बीजेपी बोली-ये लोग उपद्रवी हैं…

Yadunanand Lal

Yadunanand Lal Statement Controversy: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से समाजवादी पार्टी नेता यदुनंदन लाल द्वारा भगवान राम के खिलाफ की गई कथित आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणी पर विवाद खड़ा हो गया है. वायरल वीडियो में यदुनंदन लाल भगवान श्रीराम और माता कौशल्या को लेकर कथित रूप से अभद्र टिप्पणी करते सुनाई दे रहे हैं. जिसके बाद लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है. वहीं राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने सपा नेता के बयान पर हमला बोला है. इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि चाहे समाजवादी पार्टी हो या कांग्रेस हो या TMC हो, वोट के लालच में एक खास वोट को प्रभावित करने के लिए हिंदू धर्म को गाली देने का इनका एक स्वभाव सा बन गया है.समाजवादी पार्टी ने तो राम मंदिर बनाने में हिंदूओं का कत्लेआम किया था इसलिए उनके DNA में यही है.

“अभद्र-अमर्यादित बात बोल रहा है”
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि आज बहुत पावन दिन है. ऐसे समय में समाजवादी पार्टी का कोई नेता मां कौशल्या का अपमान कर रहा है, अभद्र-अमर्यादित बात बोल रहा है. उत्तर प्रदेश की जनता इसकी समाजवादी पार्टी को सजा देगी. वहीं केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण बयान है. यह सनातन और हिंदुत्व के खिलाफ SP और अन्य धर्मनिरपेक्ष पार्टी टिप्पणी करती हैं ऐसा करके वो केवल मुस्लिमों वोटों के तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं.

“ये लोग उपद्रवी हैं”
भाजपा सांसद शशांक मणि ने कहा कि इस प्रकार की अभद्र भाषा और अभद्र विचार एकदम निंदनीय है इसलिए सपा को हमारे लोग अलग दृष्टि से देखते है कि ये लोग उपद्रवी हैं. अयोध्या में राम मंदिर हमने बहुत सालों बाद स्थापित किया है और कुछ दिन पहले वहां पर बहुत भव्य कार्यक्रम भी हुआ था. इस विषय को लेकर में इनकी घोर निंदा करता हूं.

यह भी पढ़ें: “एहसान किस पर लाद रहे हैं…” फ्यूल एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा

“इनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए”
LJP (रामविलास) सांसद शांभवी चौधरी ने कहा कि विपक्ष विरोध करते-करते अपनी मर्यादा और संस्कार को भूल चुका है और प्रभु श्री राम पर जो उनकी टिप्पणी आई है, विपक्ष सोचता है कि प्रभु श्री राम का अपमान करके वो हमारे विचार का विरोध कर रहे हैं लेकिन वो नहीं जानते हैं कि प्रभु श्री राम का नाम लेना या राम राज्य का नाम लेना कोई पूजा की पद्धति नहीं, शासन की प्रतिबद्धता है. ये जो बार-बार इस तरह से अपमान कर रहे हैं, इनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए.

मामले पर पुलिस ने क्या कहा?
सपा नेता यदुनंदन लाल के भगवान राम के खिलाफ कथित आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणी पर हरदोई जिले के हरपालपुर के सर्कल ऑफिसर (CO) सत्येंद्र सिंह ने कहा कि यदुनंदन लाल ने अपने भाषण के दौरान हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है. इस संबंध में अभियोग पंजीकृत किया गया है और उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

RLP-AIMIM joint rally

राजस्थान में RLP और AIMIM पार्टी का गठबंधन, तीसरा विकल्प खड़ा करने की कोशिश

Delhi building collaps

दिल्ली में गिरी इमारत से 6 लोगों की मौत, मलबा हटाने का काम जारी

gaza

मुस्लिम देशों ने की गाजा मामले में इजराइली मंत्रियों के बयान की निंदा

building demolised

दिल्ली में दो इमारतें गिरी, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Kharge Statement

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का PM की स्पीच पर पलटवार, बोले- नाकामी छिपाने के लिए नए जुमले लेकर लाए

Poisoning wine

MP के सागर में जहरीली शराब से 11 की मौत, 24 अस्पताल में भर्ती, कुछ गंभीर

2

2