Energy Lockdown in India: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेट्रोल और डीज़ल पर एक्साइज़ ड्यूटी कम करने पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि ऐसे हालात में जिस तरीके से पीएम मोदी तुरंत एक्शन लेते हैं जिससे जनता पर बोझ न आए और जनता को पेट्रोल और डीजल तथा गैस की कमी भी न हो पीएम ने कहा कि ग्राहक के लिए दाम बढ़ना नहीं चाहिए. इसे देखते हुए हमने यह फैसला लिया ताकि यह पक्का हो सके कि OMCs क्रूड ऑयल खरीदना बंद न करें ताकि देश में फ्यूल की कमी न हो. हमने देश में इसकी अवेलेबिलिटी पक्का करने के लिए ATF के एक्सपोर्ट पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ा दी है.
“वैसा कोई लॉकडाउन नहीं होगा”
वहीं उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि मैं लोगों को भरोसा दिलाना चाहती हूं कि कोई लॉकडाउन नहीं होगा. मुझे हैरानी है कि कुछ नेता कह रहे हैं कि लॉकडाउन होगा और फ्यूल की कमी होगी. ये बेबुनियाद बातें हैं. राजनीतिक डोमेन में बैठे लोगों की तरफ से ऐसी बातें चिंता की बात हैं. कोविड के दौरान जैसा लॉकडाउन हमने देखा, वैसा कोई लॉकडाउन नहीं होगा. मैं लोगों को भरोसा दिलाना चाहती हूं कि कोविड के दौरान जैसा लॉकडाउन हमने देखा, वैसा कोई लॉकडाउन नहीं होगा.
यह भी पढ़ें: पेट्रोल-डीज़ल पर एक्साइज़ ड्यूटी कम करने पर मोदी सरकार के मंत्रियों की आई प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
“आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में उतार-चढ़ाव और लागत से बचाया जाए”
इससे पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि पश्चिम एशिया संकट को देखते हुए, घरेलू खपत के लिए पेट्रोल और डीजल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क में 10 रुपये प्रति लीटर की कमी की गई है. इससे उपभोक्ताओं को बढ़ती कीमतों से सुरक्षा मिलेगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा यह सुनिश्चित किया है कि नागरिकों को आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में उतार-चढ़ाव और लागत से बचाया जाए. इसके अलावा, डीजल के निर्यात पर 21.5 रुपये प्रति लीटर और एटीएफ पर 29.5 रुपये प्रति लीटर का शुल्क लगाया गया है. इससे घरेलू खपत के लिए इन उत्पादों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित होगी. इस संबंध में संसद को सूचित कर दिया गया है.



