KBP Times

पेट्रोल-डीज़ल पर एक्साइज़ ड्यूटी कम करने पर मोदी सरकार के मंत्रियों की आई प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?

Petrol Diesel Excise Duty Cut

Petrol Diesel Excise Duty Cut: केंद्र सरकार ने पट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में 10-10 रुपए की कटौती कर दी है. पेट्रोल पर ड्यूटी ₹13 रुपए प्रति लीटर से घटाकर ₹3 रुपए, जबकि डीजल पर ₹10 से शून्य कर दी गई है. मोदी सरकार के फैसले पर बीजेपी के नेताओं की प्रतिक्रिया आ रही है. इसी कड़ी में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि पश्चिम एशिया संकट को देखते हुए, घरेलू खपत के लिए पेट्रोल और डीजल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क में 10 रुपये प्रति लीटर की कमी की गई है. इससे उपभोक्ताओं को बढ़ती कीमतों से सुरक्षा मिलेगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा यह सुनिश्चित किया है कि नागरिकों को आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में उतार-चढ़ाव और लागत से बचाया जाए. इसके अलावा, डीजल के निर्यात पर 21.5 रुपये प्रति लीटर और एटीएफ पर 29.5 रुपये प्रति लीटर का शुल्क लगाया गया है. इससे घरेलू खपत के लिए इन उत्पादों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित होगी. इस संबंध में संसद को सूचित कर दिया गया है.

“PM मोदी ने रास्ता दिखाया है”
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि चल रही उथल-पुथल के बीच, PM नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी को 13 रुपए प्रति लीटर से घटाकर 3 रुपए प्रति लीटर और डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर से घटाकर नील (ज़ीरो) करने का बहुत हिम्मत वाला और संवेदनशील फैसला लेकर आम आदमी को बड़ी राहत दी है. जैसे कोविड महामारी के दौरान भारत ने बाकी दुनिया के लिए एक मिसाल कायम की थी, वैसे ही आज के समय में भी PM मोदी ने रास्ता दिखाया है.

यह भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट में जंग के बीच मोदी सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 3 रुपये घटाई, डीजल पर सीधा 10 रुपये की कटौती

“जमाखोरी करने वालों को चेतावनी दी है”
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि मैं इस मुश्किल समय में इतना बड़ा कदम उठाने के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद देना चाहता हूं. हमारे सांसद भी इस कदम का स्वागत करेंगे और आज जब संसद फिर से शुरू होगी तो प्रधानमंत्री को धन्यवाद देंगे. प्रधानमंत्री ने साफ कहा था कि पैनिक नहीं होना है. जमाखोरी करने वालों को चेतावनी दी है. भारत सरकार ने स्थिति को पूरी तरह से नियंत्रण में रखा हुआ है. सर्वदलीय बैठक में विपक्षी सांसदों ने भी एक तरह से सरकार की सराहना की और यह भी भरोसा दिलाया कि वे सरकार के फैसलों का समर्थन करेंगे. राज्य सरकारों को जमाखोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है ताकि गैस और फ़्यूल की कोई कमी न हो.

“पीएम मोदी देश की जनता के प्रति समर्पित हैं”
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि सरकार संवेदनशील सरकार है पीएम मोदी देश की जनता के प्रति समर्पित हैं लेकिन हिमाचल के मुख्यमंत्री ने घोषणा कर दिया और राहुल गांधी इस पर जवाब नहीं दे रहे हैं कि कांग्रेस की सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ा दी। ये दुर्भाग्यपूर्ण हैं बंगाल में भी यही हाल है. सारे गैर-NDA सरकार ऐसे समय में भी जनता का साथ नहीं दी रही है. राहुल गांधी और INDI गठबंधन भ्रम फैला रहे है ये लोग देश के हित वाले नहीं हैं जबकि दुनिया जानता है कि हम आयात करते हैं और प्रबंधन है और पीएम मोदी ने घोषणा किया है कि इतने दिन तक हमारे पास पेट्रोल-डीजल है फिर भी ये लोग भ्रम फैला रहे हैं. जो भी भ्रम फैला रहे हैं अब उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Protein in fruits

प्रोटीन की जरुरत को पूरा करते हैं ये फल, खाएं लेकिन यह भी रखें ध्यान

CJP Protest

सरकार बुलाती रही CJP बातचीत के लिए नहीं गई कहा-सरकार जनता के दरबार में आए

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी मर्डर केस: SC ने रद्द की सोनम की जमानत, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

Parliament Monsoon Session

संसद के बाहर सियासी संग्राम, विपक्षी दल-NDA आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

2

2