KBP Times

“मानसिक रूप से तैयार रहना होगा…” LPG, पेट्रोल-डीजल संकट के दावों के बीच बोले CM योगी

Yogi Adityanath

Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज(26 मार्च) एक सभा को संबोधित किया. उन्होंने ईरान, इज़राइल और यूनाइटेड स्टेट्स के बीच चल रहे युद्ध से मिडिल ईस्ट, एशिया और लगभग पूरी दुनिया ही प्रभावित है. उस इलाके में हर कोई इससे प्रभावित है. दुनिया में हाहाकार है अव्यवस्था है अराजकता है लेकिन भारत में हम प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हम सुरक्षित हैं और बेखोफ अपनी विकास यात्रा को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं. लेकिन अगर यह युद्ध लंबा चला तो हर कोई प्रभावित होगा. हमें इसके लिए मानसिक रूप से तैयार रहना होगा. हमें अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए. जब आपत्ति आती है, चुनौती आती है. चुनौती का मुकाबला करने के लिए व्यक्ति को सरकार के साथ मिलकर कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए अपने आप को तैयार करना होगा. यही सच्ची राष्ट्रभक्ति होती है.

“पांचवें-छठे दिन ही गैस सिलेंडर लेने के लिए क्यों पहुंच रहे”
सीएम योगी (Yogi Adityanath) ने कहा कि जब हम सरकार के साथ मिलकर किसी भी नेशनल इश्यू मिलकर काम करते हैं तो परिणाम हम सबके सामने आएंगे. हमारी राष्ट्रभक्ति इसी संदर्भ में दिखाई देगी कि अगर सरकार ने कोई कदम उठाया है तो हम लोग उसके लिए अपने आप को तैयार कर लें. मिडिल ईस्ट वार से पहले जब घर में गैस सिलेंडर एक महीने कर चल जाता था तो आज वे पांचवें-छठे दिन ही गैस सिलेंडर लेने के लिए क्यों पहुंच रहे हैं. जब नंबर आए उसके 3-5 दिन पहले वहां जाएं अपना रजिस्ट्रेशन करवा दें. उसके घर तक फिर रसोई गैस पहुंच जाएगी.

यह भी पढ़ें: दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल को बताया रहमान डकैत, ‘शीश महल’ को लेकर CM रेखा ने भी घेरा

“राष्ट्रभक्ति पर लोग सवाल खड़े करेंगे”
मुख्यमंत्री (Yogi Adityanath) ने कहा कि हमने राज्य के अंदर व्यवस्था की है और जिला प्रशासन से LPG सिलेंडर की होम डिलीवरी लागू करने को कहा है, जैसा कि एजेंसियां ​​पहले करती थीं. लेकिन कुछ लोग अफवाहें फैलाकर माहौल खराब करना चाहते हैं. भारत में सब ठीक है. जब आवश्यकता हो तभी पट्रोल-डीजल लेने जाएं. लाइन लगाने की क्या आवश्यकता है. अगर हम किसी दुष्प्रचार या अफवाह के चक्कर में पड़ते हैं तो लगता है कि हम लोगों की राष्ट्रभक्ति पर लोग सवाल खड़े करेंगे. हमें राष्ट्रीय नेतृत्व का इस बात का धन्यवाद करना चाहिए कि भारत के अंदर सब कुछ अच्छा है.

उन्होंने कहा कि नया भारत विरासत और विकास पर विश्वास करता है. भविष्य की एनर्जी के लिए हमें किसी अन्य देश पर निर्भर न रहना पड़े इसके लिए ग्रीन हाइड्रोजन एनर्जी उसका एक माध्यम बनने वाली है. वहीं उन्होंने गोरखपुर इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (GIDA) के तहत बने सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क का उद्घाटन भी किया.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Protein in fruits

प्रोटीन की जरुरत को पूरा करते हैं ये फल, खाएं लेकिन यह भी रखें ध्यान

CJP Protest

सरकार बुलाती रही CJP बातचीत के लिए नहीं गई कहा-सरकार जनता के दरबार में आए

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी मर्डर केस: SC ने रद्द की सोनम की जमानत, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

Parliament Monsoon Session

संसद के बाहर सियासी संग्राम, विपक्षी दल-NDA आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

2

2