KBP Times

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल को बताया रहमान डकैत, ‘शीश महल’ को लेकर CM रेखा ने भी घेरा

Delhi News

Delhi News: दिल्ली विधानसभा में बुधवार को जोरदार हंगामा देखने को मिला. मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास पर हुए खर्चों को लेकर घेरा. उन्होंने विधानसभा में एक लंबी लिस्ट पेश की और कहा कि शीशमहल जैसे घर में अत्यंत महंगे और लग्जरी सामान लगाए गए हैं. मंत्री वर्मा ने केजरीवाल को ‘रहमान डकैत’ करार दिया है. उन्होंने कहा कि एक नई फिल्म रिलीज हुई है धुरंधर, फिल्म के किरदार से केजरीवाल की तुलना करते हुए उन्होंने कहा कि यह बिल्कुल रहमान डकैत वाले पल जैसा था. जनता का पैसा लूटा जा रहा था. जबकि लोग तकलीफ में थे. उन्होंने दिल्ली के पैसों पर डाका डाला. हर बच्चा जानता है कि केजरीवाल जो कुछ भी बोलेंगे, केवल झूठ ही होगा. झूठ के सिवा कुछ नहीं.

दिल्ली मंत्री परवेश वर्मा ने कहा कि दिल्ली में भी डकैती हुई और दिल्ली में जो 11 साल की सरकार रही, दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे केजरीवाल ने लोगों को सपना दिखाया लेकिन उन्होंने जनता का सारा पैसा लूट लिया और वही पैसा अपने घर पर लगया और शीश महल बनाया ये सोचकर कि मुझे कोई हरा नहीं पाएगा. लेकिन हमारी जनता ने उन्हें हरा दिया.

“भ्रष्टाचार की सारी हदें पार कर दीं”
वहीं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी ‘शीश महल’ पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि आप सब बहुत समय से ‘शीश महल’ का इंतज़ार कर रहे थे, आप सब देख सकते हैं (दिल्ली भाजपा ने जो वीडियो पोस्ट किया है) केजरीवाल के गलत काम, जनता के पैसे से उन्होंने यह ‘शीश महल’ बनवाया और भ्रष्टाचार की सारी हदें पार कर दीं.

यह भी पढ़ें: “अस्पताल में छोटे से सोफे पर सोया, मां की सेहत को लेकर परेशान हूं…” सोनिया गांधी को लेकर बोले राहुल गांधी

केजरीवाल का पलटवार
पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को विजय विश्वास सभा को संबोधित करते हुए बीजेपी पर पलटवार किया. उन्होंने सत्तारूढ़ बीजेपी पर भ्रष्टाचार में लिप्ट होने का आरोप लगाया. केजरीवाल ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने पिछले तीन दशकों में अपने वफादार मतदाताओं को अपमानित और बेइज्जत किया है. अगर उनकी पार्टी को गुजरात में सरकार बनाने का मौका मिला तो वे गुजरात को उसी तरह बदल देंगे जैसे पंजाब में वह कर रहे हैं.

केजरीवाल ने दावा किया कि 30 सालों में बीजेपी ने लोगों को लूटा है और मोरबी और वडोदरा में पुलों के ढहने का हवाना देते हुए सत्तारूढ़ पार्टी पर भ्रष्टाचार में लिप्ट होने का आरोप लगाया. उन्होंने सवाल करते हुए कहा यह सारा पैसा कहां जाता है. बीजेपी सरकार ने हाल में फसल के नुकसान के लिए 10 हजार करोड़ रुपये के मुआवजे की घोषणा की थी. लेकिन किसानों को यह कभी नहीं मिला, क्योंकि नेताओं ने पूरी राशि का गबन कर लिया.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

RLP-AIMIM joint rally

राजस्थान में RLP और AIMIM पार्टी का गठबंधन, तीसरा विकल्प खड़ा करने की कोशिश

Delhi building collaps

दिल्ली में गिरी इमारत से 6 लोगों की मौत, मलबा हटाने का काम जारी

gaza

मुस्लिम देशों ने की गाजा मामले में इजराइली मंत्रियों के बयान की निंदा

building demolised

दिल्ली में दो इमारतें गिरी, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Kharge Statement

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का PM की स्पीच पर पलटवार, बोले- नाकामी छिपाने के लिए नए जुमले लेकर लाए

Poisoning wine

MP के सागर में जहरीली शराब से 11 की मौत, 24 अस्पताल में भर्ती, कुछ गंभीर

2

2