KBP Times

महाराष्ट्र विधानसभा में CM फडणवीस का तीखा बयान: ‘टीपू सुल्तान शिवाजी महाराज से बड़े नहीं’

Devendra Fadnavis News: CM फडणवीस का तीखा बयान

Devendra Fadnavis News: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज विधानसभा में इतिहास पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि टीपू सुल्तान को छत्रपति शिवाजी महाराज से बड़ा या समकक्ष मानना पूरी तरह गलत और अस्वीकार्य है। उन्होंने कांग्रेस और विपक्ष पर इतिहास में छेड़छाड़ का आरोप लगाया और कहा कि टीपू सुल्तान ने हजारों हिंदुओं की हत्या की थी।

मुख्य बयान: टीपू सुल्तान vs शिवाजी महाराज

सीएम फडणवीस ने कहा, “टीपू सुल्तान अच्छे थे या नहीं, यह अलग बात है, लेकिन अगर कोई कहे कि टीपू सुल्तान छत्रपति शिवाजी महाराज से बड़े राजा थे या उनका गुणगान शिवराय के समान किया जाए, तो हमें इस पर आपत्ति है।” उन्होंने जोर दिया कि वर्षों तक देश के इतिहास के साथ छेड़छाड़ की गई। स्कूलों में टीपू सुल्तान को महान शासक बताया गया, लेकिन यह नहीं बताया गया कि उन्होंने 75 हजार हिंदुओं और 33 हजार नायरों की हत्या की। साथ ही, टीपू अंग्रेजों से क्यों लड़े – यह भी छिपाया गया कि वे सिर्फ अपने राज्य को बचाने के लिए लड़े थे।

‘आक्रमणकारियों को नायक नहीं मानेंगे’

फडणवीस ने कहा कि अब सच्चा इतिहास सामने आ रहा है। मोदी सरकार ने NCERT की किताबों में बदलाव किया है – पहले मुगल साम्राज्य को 17 पन्ने दिए जाते थे, जबकि शिवाजी महाराज पर सिर्फ एक पैराग्राफ था। अब मराठा इतिहास को 20 पन्नों का स्थान मिला है। उन्होंने कहा, “अगर समय पर सही इतिहास पढ़ाया जाता, तो आज कोई भी मुसलमान औरंगजेब को अपना नायक नहीं मानता। राष्ट्रभक्त मुसलमानों से हमें कोई आपत्ति नहीं, लेकिन जो आक्रमणकारियों को नायक मानेंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।”

विपक्ष पर निशाना

सीएम ने विपक्ष को भ्रमित बताया और कहा कि वे ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था, विकसित भारत और महाराष्ट्र की प्रगति जैसे मुद्दों पर भ्रम फैला रहे हैं। या तो उन्होंने विषय समझा नहीं, या जानबूझकर जनता को गुमराह कर रहे हैं।

महाराष्ट्र की आर्थिक ताकत पर जोर

फडणवीस ने विधानसभा में महाराष्ट्र की आर्थिक स्थिति पर गर्व जताया:

  • महाराष्ट्र देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।
  • राज्य हर साल 3.60 लाख करोड़ रुपये का GST संग्रह करता है – दूसरे राज्य इसके आसपास भी नहीं।
  • कृषि निर्यात और सेवा क्षेत्र में महाराष्ट्र की बड़ी हिस्सेदारी।
  • जीडीपी के अनुपात में कर्ज संतुलित रखा गया है।
  • महाराष्ट्र जल्द पहली सब-नेशनल ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनेगा, जबकि भारत 5 ट्रिलियन डॉलर की ओर बढ़ रहा है (4 ट्रिलियन पहले ही पार)।

यह बयान महाराष्ट्र में इतिहास और राजनीति को लेकर चल रही बहस को और तेज कर सकता है

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Protein in fruits

प्रोटीन की जरुरत को पूरा करते हैं ये फल, खाएं लेकिन यह भी रखें ध्यान

CJP Protest

सरकार बुलाती रही CJP बातचीत के लिए नहीं गई कहा-सरकार जनता के दरबार में आए

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी मर्डर केस: SC ने रद्द की सोनम की जमानत, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

Parliament Monsoon Session

संसद के बाहर सियासी संग्राम, विपक्षी दल-NDA आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

2

2