KBP Times

पुरानी या फटी साड़ी को फेंकने की गलती न करें, अपनाएं ये 5 आसान रीयूज आइडिया

old sarees reuse

Lifestyle- अक्सर घर की अलमारी में ऐसी साड़ियां पड़ी होती हैं जो या तो पुरानी हो जाती हैं या फिर हल्की फट जाती हैं। ऐसे में ज्यादातर लोग उन्हें बेकार समझकर फेंक देते हैं। लेकिन अगर थोड़ी सी समझदारी और क्रिएटिविटी दिखाई जाए तो इन साड़ियों से कई काम की और खूबसूरत चीजें बनाई जा सकती हैं। अगर आपकी पसंदीदा साड़ी अब पहनने लायक नहीं रही है तो भी परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप उसे नए अंदाज में फिर से इस्तेमाल कर सकती हैं।

5 आसान रीयूज आइडिया

1. साड़ी से बनाएं कुर्ती या श्रग- कई बार साड़ी नई होती है लेकिन किनारे से हल्की फट जाती है। ऐसी साड़ी को फेंकने के बजाय आप उससे कुर्ती टॉप या लॉन्ग श्रग सिलवा सकती हैं। सिल्क कॉटन और जॉर्जेट साड़ी से बने इंडो-वेस्टर्न आउटफिट काफी सुंदर लगते हैं। पल्लू के डिजाइन को गले या बाजू पर लगाकर ड्रेस को और आकर्षक बनाया जा सकता है।

 2. बच्चों के कपड़े करें तैयार- पुरानी साड़ी से बच्चों के लिए फ्रॉक कुर्ता या लहंगा-चोली तैयार की जा सकती है। खासकर कॉटन साड़ी बच्चों की त्वचा के लिए सुरक्षित और आरामदायक होती है। इससे बच्चों के लिए हल्के और रंगीन कपड़े बनाए जा सकते हैं।

3. साड़ी से बनाएं स्टाइलिश बैग- फटी या पुरानी साड़ी से हैंडबैग और शॉपिंग बैग बनाए जा सकते हैं। अगर आपके पास बनारसी या डिजाइनर साड़ी है तो उससे पोटली बैग बनाना एक अच्छा आइडिया है। यह शादी या पार्टी में कैरी करने के लिए काफी सुंदर लगता है।

4. दुपट्टा या स्टोल बनाएं- पुरानी साड़ी से आप दुपट्टा या स्टोल भी तैयार कर सकती हैं। इसे सूट या कुर्ती के साथ पहनने पर आपका लुक अलग और ट्रेंडी नजर आएगा। आप इसमें लेस या हल्की कढ़ाई जोड़कर इसे और भी सुंदर बना सकती हैं।

 5. होम डेकोर आइटम बनाएं- पुरानी साड़ी से कुशन कवर, तकिए के कवर, पर्दे और सोफा कवर बनाए जा सकते हैं। अगर साड़ी पर ज्यादा कढ़ाई है तो उससे हेयरबैंड या फैब्रिक ज्वेलरी भी बनाई जा सकती है। इससे घर की सजावट में नया रंग आ जाएगा।

थोड़ी सी मेहनत से आपकी पुरानी साड़ी फिर से काम की बन सकती है और बेकार कपड़े भी नए रूप में इस्तेमाल हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें: जाह्नवी कपूर के स्ट्रैपलेस गाउन ने मचाया फैशन धमाल, जानिए इस फैशन ट्रेंड को …

यह भी देखें : राजस्थान में प्राइवेट बसों का चक्का जाम | जयपुर सिंधी कैंप पर हाहाकार

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

RLP-AIMIM joint rally

राजस्थान में RLP और AIMIM पार्टी का गठबंधन, तीसरा विकल्प खड़ा करने की कोशिश

Delhi building collaps

दिल्ली में गिरी इमारत से 6 लोगों की मौत, मलबा हटाने का काम जारी

gaza

मुस्लिम देशों ने की गाजा मामले में इजराइली मंत्रियों के बयान की निंदा

building demolised

दिल्ली में दो इमारतें गिरी, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Kharge Statement

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का PM की स्पीच पर पलटवार, बोले- नाकामी छिपाने के लिए नए जुमले लेकर लाए

Poisoning wine

MP के सागर में जहरीली शराब से 11 की मौत, 24 अस्पताल में भर्ती, कुछ गंभीर

2

2