KBP Times

पढ़ाई में सफलता और असफलता के पीछे मूलांक का भी हाथ !

Astrology and students

Education and Astrology – स्कूल या कॉलेज में पढने वाले विद्यार्थियों के दिल दिमाग में परीक्षा परिणाम को लेकर चिंता रहती है। कुछ छात्र खूब पढाई करने के बाद भी सफल नहीं होते और कुछ थोडी सी मेहनत से ही सफल हो जाते हैं। आजकल हर जगह कॉम्पिटिशन जबरदस्त है। हर छात्र चाहता है कि वो पढ़ाई में सबसे आगे रहे। ज्योतिष और अंकशास्त्र के हिसाब से आपके जन्म की तारीख से जुड़ा मूलांक मंत्र आपकी एकाग्रता, आत्मविश्वास और याददाश्त को बढ़ा सकता है। जन्मदिन के हिसाब से कौन सा मूलांक मंत्र आपके लिए सही है, इन्हें जपने से क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं, और पढ़ाई में अच्छा करने के कुछ आसान तरीके क्या हैं। इन की मदद से आप बेहतर रिजल्ट पा सकते हैं।

मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 को जन्मे लोग)

स्वामी ग्रह- सूर्य
शक्तिशाली मंत्र- गायत्री मंत्र (ॐ भूर्भुवः स्वः३)

फायदा- सुबह स्नान के बाद 11 बार इसका जाप करें। यह आपके आत्मविश्वास को बढ़ाता है और नकारात्मकता को कोसों दूर रखता है।

मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 को जन्मे लोग)

स्वामी ग्रह- चंद्रमा
शक्तिशाली मंत्र- महामंत्र (हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे३)

फायदा- चंद्रमा मन का कारक है। अगर परीक्षा के नाम से कंफ्यूजन होता है, तो 21 बार इस मंत्र का जाप करें। यह एकाग्रता बढ़ाने के लिए रामबाण है।

मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 को जन्मे लोग)

स्वामी ग्रह- बृहस्पति (गुरु)
शक्तिशाली मंत्र- गुरु मंत्र (गुरु ब्रह्मा गुरु विष्णु३)

फायदा- बृहस्पति ज्ञान के देवता हैं। इस मंत्र के नियमित जाप से बुद्धि तेज होती है और कठिन विषय भी आसानी से समझ आने लगते हैं।

मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 को जन्मे लोग)

स्वामी ग्रह- राहु
शक्तिशाली मंत्र- ॐ नमो भगवते रुद्राय

फायदा- यह मंत्र भगवान शिव की ऊर्जा से जोड़ता है। यह स्टूडेंट्स को बुरी आदतों और ध्यान भटकने से बचाता है।

मूलांक 5 (5, 14, 23 को जन्मे लोग)

स्वामी ग्रह- बुध
शक्तिशाली मंत्र- सरस्वती वंदना (सरस्वती नमस्तुभ्यं३)

फायदा- बुध बुद्धि का स्वामी है। मां सरस्वती की यह वंदना याददाश्त (डमउवतल) को तेज करने और सीखने की क्षमता बढ़ाने में जादुई असर दिखाती है।

मूलांक 6 (6, 15, 24 को जन्मे लोग)

स्वामी ग्रह- शुक्र
शक्तिशाली मंत्र- या देवी सर्वभूतेषु विद्या रूपेण संस्थिता३

फायदा- कला और ज्ञान के संगम के लिए इस मंत्र का जाप करें। यह देवी ऊर्जा को जाग्रत कर आपकी समझ को गहरा करता है।

मूलांक 7 (7, 16, 25 को जन्मे लोग)

स्वामी ग्रह- केतु
शक्तिशाली मंत्ररू ॐ गं गणपतये नमः

फायदा- भगवान गणेश विघ्नहर्ता हैं। परीक्षा में आने वाली हर रुकावट को दूर करने और अच्छे अंकों के लिए 21 बार इस मंत्र का जाप करें।

यह भी पढें : चंद्र ग्रहण; इस दिन किया गया दान मानसिक संतुलन को करता है मजबूत

मूलांक 8 (8, 17, 26 को जन्मे लोग)

स्वामी ग्रह- शनि
शक्तिशाली मंत्र- बल बुद्धि विद्या देहु मोहि, हरहु कलेश विकार

फायदा- हनुमान चालीसा की यह पंक्ति अनुशासन और शक्ति देती है। यह आलस्य को दूर भगाकर पढ़ाई में मन लगाने में मदद करती है।

यह भी देखें : यादव जी की लव स्टोरी को लेकर समाज में आक्रोश, सीएम को ज्ञापन सौंपकर कर दी मांग

पढ़ाई के साथ इन बातों का भी रखें ध्यान

ब्रह्म मुहूर्त का लाभ- सुबह 4 से 6 बजे के बीच याद किया गया कंटेंट लंबे समय तक याद रहता है। खान-पानरू परीक्षा के दिनों में हल्का भोजन करें और पानी भरपूर पिएं। ओमेगा-3 युक्त चीजें (जैसे अखरोट) दिमाग के लिए अच्छी होती हैं। ईशान कोणरू वास्तु के अनुसार हमेशा उत्तर या पूर्व की ओर मुख करके पढ़ें।

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Ayatollah Ali Khamenei Death

खामेनेई की हत्या के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, रोती नजर आईं महिलाएं, कहा- क्या गलती थी…

अयातुल्ला अलीरेजा अराफी

अयातुल्ला अलीरेजा अराफी बने ईरान के नए अंतरिम सुप्रीम लीडर, खामनेई के विश्वासपात्र रहे

Rajpal Yadav cheque bounce case

9 करोड़ का कर्ज और इगो की लड़ाई– चेक बाउंस केस पर राजपाल यादव ने रखी अपनी बात

bollywood actors

ईरान – अमेरिका जंग में फंसे कई बॉलीवुड एक्टर्स

Mehbooba Mufti

श्रीनगर के लाल चौक पर खामेनेई की हत्या के विरोध में प्रदर्शन, महबूबा मुफ्ती बोलीं- युद्ध में ईरान की जीत हो…

holika

चंद्रग्रहण का नहीं पड़ेगा खास प्रभाव, 3 मार्च को ही मना सकेंगे रंगों का त्यौहार

india-west indies

भारत-वेस्टइंडीज के बीच जीतने वाली टीम सेमीफाइनल खेलेगी

Blast In Explosive Factory Nagpur

महाराष्ट्र में बड़ा हादसा, SBL एनर्जी लिमिटेड में बलास्ट, 17 लोगों की मौत, 18 घायल

bob fix scheme

इस बैंक में जमा करें 1,00,000 रुपयें और पाएं 41,478 रुपयें का फिक्स ब्याज