KBP Times

PM मोदी का ढाका जाना तय नहीं, फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के साथ होगी मीटिंग

PM Modi Tarik

PM Modi : बांग्लादेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल होने का न्योता दिया है. ढाका में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के लिए 13 देशों के नेताओं को आमंत्रित किया है. लेकिन शपथ ग्रहण समारोह में PM मोदी का भाग लेना अभी तय नहीं है क्योंकि जानकारों के अनुसार फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ मुंबई में PM मोदी की बैठक 17 फरवरी को तय है और उसी दिन तारिक रहमान का शपथ समारोह है. ऐसे में संकेत मिल रहे हैं कि प्रधानमंत्री खुद ढाका नहीं जाएंगे और भारत की ओर से कोई वरिष्ठ सरकारी प्रतिनिधि समारोह में शामिल हो सकता है.

फ्रांस के राष्ट्रपति के साथ बैठक का संदेश

मंगलवार 17 फरवरी को मुंबई में PM मोदी-मैक्रों बैठक भारत की यूरोप नीति और फ्रांस के साथ रणनीतिक साझेदारी को भी रेखांकित करेगी. रक्षा, इंडो-पैसिफिक और टेक्नोलॉजी सहयोग इस बातचीत के प्रमुख एजेंडा माने जा रहे हैं. ऐसे में ढाका के न्योते के बावजूद मुंबई में फ्रांस के साथ बैठक को प्राथमिकता देना भारत की बहु-स्तरीय कूटनीति का संकेत माना जा रहा है.

पीएम मोदी ने फोन पर दी बधाई

चुनाव में बीएनपी की बड़ी जीत के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने तारिक रहमान से फोन पर बात कर उन्हें बधाई दी. उन्होंने कहा कि भारत और बांग्लादेश ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रिश्तों से जुड़े करीबी पड़ोसी हैं और दोनों देशों के लोगों की शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए भारत प्रतिबद्ध है.

शपथ समारोह में 13 देशों को न्योता

बंाग्लादेश के अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने भारत समेत 13 देशों को आमंत्रित किया है. इनमें चीन, पाकिस्तान, सऊदी अरब, तुर्किये, कतर, मलेशिया, श्रीलंका, नेपाल, मालदीव और भूटान शामिल हैं. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के समारोह में पहुंचने की संभावना जताई जा रही है.

यह भी पढ़ें : IndiGo फ्लाइट के टॉयलेट में मिली बम से उड़ाने की धमकी

बीएनपी दो दशक बाद सत्ता में

तारिक रहमान की पार्टी बीएनपी ने 297 में से 209 सीटें जीतकर जोरदार वापसी की है. जमात-ए-इस्लामी को 68 सीटें मिली हैं. शेख हसीना की अवामी लीग चुनाव नहीं लड़ सकी. रहमान 17 साल के लंदन प्रवास के बाद बांग्लादेश की राजनीति में लौटे हैं. रहमान ने कहा है कि बांग्लादेश के हित उनकी विदेश नीति की बुनियाद होंगे और वे भारत, चीन और पाकिस्तान के साथ संतुलित संबंध चाहते हैं. वहीं, बीएनपी ने भारत के साथ ‘रचनात्मक संवाद’ की बात कही है.

यह भी देखें : “वकील साहब आप टाइम पर आओ!” जयपुर कलेक्ट्रेट सर्किल बना ट्रैफिक जाम का अड्डा

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Dharna

सांसदों को वांगचुक से मिलने रोका, मेदांता अस्पताल के बाहर दिया धरना

Shri Ram Janmbhoomi Trust meeting

राम मंदिर के धार्मिक कार्यो का संचालन अब संतों के हाथों, धार्मिक समिति में आठ संत शामिल

Protest Demonstration

जयपुर में भाजपा-कांग्रेस का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की, दोनों दलों पर चला वाटर कैनन

Brain health

तेज याददाश्त के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान ने भारत की सबसे बड़ी संपत्ति बर्बाद कर दी…” राहुल गांधी ने बोला हमला

CJP Protest

CJP प्रोटेस्ट पर हाईकोर्ट में सुनवाई, दिल्ली पुलिस पर FIR की मांग, क्या मिला जवाब?

Viral Video

सांप के साथ बेड पर लेटकर कार्टून देखता रहा बच्चा, VIDEO देखकर लोग रह गए दंग

Love at first sight

स्थाई प्यार, भरोसे और अच्छे व्यवहार से ही होता है, चेहरे से नहीं

Guru Purnima

गुरु पूर्णिमा पर खास दोहे; इन्हे पढ़कर प्राप्त करें गुरुओं की विशेष कृपा

2

2