KBP Times

जनता की एकजुटता ही ईरान की असली ताकत – अमेरिका से तनाव के बीच खामेनेई ने दिया संदेश

Iran president khamnei

Iran : राष्ट्रपति अयातुल्ला अली खामेनेई ने सोमवार को टेलीविजन पर अपने देश को संबोधित किया. खामनेई ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी देश की असली ताकत उसकी मिसाइलों या सैन्य हथियारों में नहीं, बल्कि उसके लोगों की इच्छाशक्ति, एकता और दृढ़ता में निहित होती है. उन्होंने ईरानी जनता से एकजुट रहने की अपील की. उन्होने कहा कि यही एकता दुश्मनों को निराश करने का सबसे बड़ा हथियार है. खामेनेई ने कहा, ’राष्ट्रीय शक्ति मिसाइलों और विमानों से ज्यादा, जनता के संकल्प और धैर्य से जुड़ी होती है. आपने पहले भी विभिन्न मोर्चों पर अपनी दृढ़ता दिखाई है और अब एक बार फिर दुश्मन को हतोत्साहित करने का समय है.’
उनका यह संदेश ऐसे समय आया है जब ईरान इस्लामिक क्रांति की 47वीं वर्षगांठ मनाने की तैयारी कर रहा है, जिसने अमेरिका समर्थित शाह शासन को सत्ता से हटाया था. खामेनेई का यह बयान ऐसे वक्त पर आया है जब अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ा हुआ है. पिछले सप्ताह ओमान की मध्यस्थता में मस्कट में अमेरिकी और ईरानी प्रतिनिधियों के बीच अप्रत्यक्ष बातचीत हुई. यह वार्ता ऐसे समय हुई जब अमेरिका ने ईरान के पास अपने नौसैनिक बलों की तैनाती बढ़ा दी है और तेहरान ने किसी भी संभावित हमले का कड़ा जवाब देने की चेतावनी दी है.

यह भी पढ़ें : बांग्लादेश चुनाव में पर्यवेक्षक बनने का न्योता भारत ने ठुकराया, शेख हसीना के बिना चुनाव, हर तरफ खालिदा जिया के पोस्टर

मिसाइल कार्यक्रम पर कोई बात नहीं होगी

ईरानी अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि वे अपने मिसाइल कार्यक्रम को किसी भी बातचीत के एजेंडे में शामिल करने को तैयार नहीं हैं. ईरान के पास मध्य पूर्व के सबसे बड़े मिसाइल जखीरे में से एक है. साथ ही तेहरान ने यह भी दोहराया है कि वह यूरेनियम संवर्धन के अपने अधिकार की अंतरराष्ट्रीय मान्यता चाहता है. इसी बीच, खामेनेई के करीबी सलाहकार और ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारीजानी मंगलवार को ओमान का दौरा करेंगे. यह दौरा अमेरिका-ईरान के बीच हालिया अप्रत्यक्ष वार्ता के बाद हो रहा है, जिससे संकेत मिलते हैं कि दोनों पक्ष फिलहाल टकराव के बजाय कूटनीतिक रास्ते खुले रखना चाहते हैं.

यह भी देखें : जयपुर का ट्रैफिक क्यों बन रहा जानलेवा? | सड़क हादसों में राजस्थान छठे नंबर पर

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

2

2