KBP Times

मलेशिया पहुंचे PM मोदी, प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने किया स्वागत, कहा-मेरा एक बहुत अच्छा दोस्त…

PM Modi Malaysia Visit

PM Modi Malaysia Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (7 फरवरी) दो दिन की यात्रा के लिए मलेशिया के कुआलालंपुर पहुंचे. मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया. जिसको लेकर पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि भारत-मलेशिया के लोगों के बीच आपसी जुड़ाव का जश्न मना रहे हैं. प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम और मैं कुआलालंपुर में सामुदायिक कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे हैं.

मलेशिया पीएम ने इंडिया डिजिटल पार्टनरशिप का जिक्र किया
इसके बाद पीएम मोदी ने कुआलालंपुर में एक कम्युनिटी कार्यक्रम में हिस्सा लिया. यहां पीएम मोदी के सम्मान में भारतीय समुदाय ने एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की जीवंत झलक प्रस्तुत की गई. मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने अपने एक कार्यक्रम में संबोधन के दौरान पीएम मोदी का स्वागत करते हुए भाषण की शुरुआत की. उन्होंने कहा कि आज हम न केवल नर्तकों, बल्कि वहां मौजूद सभी लोगों से उत्साह और प्यार महसूस कर सकते हैं हमारे दो दोस्त, दो महान देश और मैं और आप, प्रधानमंत्री मोदी. यह सच में एक सम्मान की बात है और जैसा कि मैंने आपको कार में बताया था, मैं पर्सनली बहुत उत्साहित हूं, बहुत आभारी हूं, बहुत खुश हूं कि मेरा एक बहुत अच्छा दोस्त, भारत से एक बहुत अच्छा दोस्त मलेशिया में हमारे साथ शामिल हो रहा है.

यह भी पढ़ें: “72 करोड़ किसानों के पेट पर लात मारी गई…” भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर भड़के रणदीप सुरजेवाला

“पीएम बनने से पहले से ही दोस्त हैं”
वहीं कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि मैं अपने प्यारे दोस्त प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम को इस कम्युनिटी सेलिब्रेशन में शामिल होने के लिए धन्यवाद देता हूं. मैं अभी-अभी अपने भाषण में भारत-मलेशिया दोस्ती के पैमाने और भविष्य की संभावनाओं के बारे में उनके बहुत अच्छे शब्दों के लिए भी उन्हें धन्यवाद देता हूं. सिर्फ इतना ही नहीं, वह मेरा स्वागत करने के लिए एयरपोर्ट आए और वह मुझे अपनी कार में यहां लाए. पीएम अनवर इब्राहिम और मैं उनके पीएम बनने से पहले से ही दोस्त हैं. पिछले साल मैं आसियान समिट के लिए नहीं आ पाया था, लेकिन मैंने अपने दोस्त से वादा किया था कि मैं जल्द ही मलेशिया आऊंगा और जैसा वादा किया था, मैं यहां हूं. यह 2026 में मेरी पहली विदेश यात्रा है. इन त्योहारों के समय में आपके साथ आकर मुझे बहुत खुशी हो रही है.

“सदियों से भारतीय परंपराओं को बनाए रखा”
प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि मैं आपके गर्मजोशी भरे शब्दों, मेहमाननवाज़ी और दोस्ती के लिए आभारी हूं. दोस्तों, हमने अभी-अभी अपना रिकॉर्ड बनाने वाला सांस्कृतिक कार्यक्रम देखा. 800 नर्तकों ने पूर्ण सामंजस्य के साथ नृत्य किया. ये प्रदर्शन हमारे लोगों को वर्षों तक याद रहेंगे. उन्होंने कहा कि मलेशिया में नेताजी सर्विस सेंटर और नेताजी वेलफेयर फाउंडेशन की कोशिशों को भी सलाम करता हूं. यह सच में कमाल की बात है कि आपने सदियों से भारतीय परंपराओं को बनाए रखा है. हाल ही में, मैंने ‘मन की बात’ में आपके काम के बारे में कहा था. मैंने कहा था कि मलेशिया में 500 से ज़्यादा स्कूल हैं जो भारतीय भाषाओं में शिक्षा देते हैं.

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि सभी ने संक्रांति, पोंगल और थाईपुसम बहुत खुशी से मनाए होंगे. जल्द ही शिवरात्रि का त्योहार आने वाला है. कुछ दिनों में रमजान शुरू होगा, जिसके बाद हरि राया मनाया जाएगा, जिसे बहुत श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

2

2