KBP Times

पंजाब में AAP नेता की हत्या पर सियासत, बीजेपी ने उठाई राष्ट्रपति शासन की मांग, कहा- निकम्मी सरकार है…

Punjab AAP Leader Murder

Punjab AAP Leader Murder: पंजाब के जालंधर में आज (6 जनवरी) को आम आदमी पार्टी के एक नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना जालंधर के मॉडल टाउन इलाके में स्थित एक गुरुद्वारे के बाहर हुई. सुबह 6 बजे के करीब AAP नेता लक्की ऑबरॉय अरदास के बाद बाहर निकलकर अपनी कार में बैठने वाले थे. तभी वहां पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने उनपर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं. गंभीर हालत में AAP नेता को अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना को लेकर पंजाब में राजनीति तेज हो गई है. भाजपा नेता जयवीर शेरगिल ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार को घेरा है.

“पंजाब में राष्ट्रपति शासन लगा देना चाहिए”
जयवीर शेरगिल ने कहा कि जब से AAP सरकार पंजाब में आई है, कानून व्यवस्था गैंगस्टर और गुंडों के सामने एक खिलौना बनकर रह गई है. AAP सरकार ने गैंगस्टरों के सामने घुटने टेक दिए हैं और सरेंडर कर दिया है. ना कबड्डी प्लेयर, ना व्यापारी और ना ही कर्मचारी AAP सरकार में कोई सुरक्षित नहीं है. सत्य तो ये है कि आम आदमी पार्टी ने सुपारी ले ली है कि पंजाब को एक बार और काले दौर की ओर धक्का मार दिया जाए. पूरा शासन सिर्फ केजरीवाल सेवा में व्यस्त है, जनता की सेवा में नहीं. पंजाब में राष्ट्रपति शासन लगा देना चाहिए क्योंकि AAP की सरकार निकम्मी सरकार है जो न दिल्ली संभाल पाई और न पंजाब संभाल पा रही.

यह भी पढ़ें: “.. चुनाव की कब्र खोद रहे हैं…” भाजपा सांसद रवि किशन का विपक्ष पर हमला

“कानून-व्यवस्था का बिगड़ना सीएम और डीजीपी की गलती”
शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने आप नेता की हत्या पर भगवंत मान सरकार को घेरा. उन्होंने कहा कि यह बहुत अफसोस की बात है. पंजाब में कानून-व्यवस्था का बिगड़ना सीएम और डीजीपी की गलती है. पंजाब एक बॉर्डर वाला राज्य है और पाकिस्तान ने हमेशा यहां विवाद पैदा करने की कोशिश की है. वहीं सुप्रीम कोर्ट में भी ऑर्डर पास किया गया कि परमानेंट डीजीपी चाहिए टेम्परेरी डीजीपी नहीं चाहिए. क्योंकि उसको(डीजीपी) डर लगा रहता है कि मेरे को बदल देंगे. वो अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान को खुश करने के लिए लॉ एंड ऑर्डर भूल जाता है. अगर परमानेंट डीजीपी लगेगा उसे पता रहेगा 2 साल मुझे कोई बदल नहीं सकता. तभी वो लॉ एंड ऑर्डर पर ध्यान दे सकते हैं.

जयपुर के लोहामंडी में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर तो भड़के लोग, बोले- डिप्टी सीएम के

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी मर्डर केस: SC ने रद्द की सोनम की जमानत, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

Parliament Monsoon Session

संसद के बाहर सियासी संग्राम, विपक्षी दल-NDA आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

India-Zimbabwe match

भारत और जिम्बाब्वे पहला T-20 आज, श्रेयस की कप्तानी में पहली जीत का इंतजार

Rahul Gandhi

“आपने ही युवाओं के भविष्य को सबसे ज़्यादा नुकसान पहुंचाया…” PM मोदी के बयान पर राहुल गांधी का पलटवार

2

2