KBP Times

“.. चुनाव की कब्र खोद रहे हैं…” भाजपा सांसद रवि किशन का विपक्ष पर हमला

Ravi Kishan

Parliament Budget Session:भाजपा सांसद रवि किशन ने विपक्ष पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि पूरा देश उनको(विपक्ष) देख रहा है. ये लोग अपनी आने वाले चुनाव की कब्र खोद रहे हैं. देश के लोग इनसे बहुत निराश हैं. लोगों का पैसा बर्बाद हो रहा है. जिस मु्द्दे पर ये बात कर रहे हैं वो खोखला है. आज तक सदन के इतिहास में यह स्थिति कभी नहीं आई है. बंगाल और यूपी के चुनाव में इनकी दुर्दशा दिखेगी. यहां खड़े रह कर ये अपनी कब्र खोद रहे हैं. देश की जनता के मन में इन लोगों के प्रति चिढ़ हो गई है.

“पीएम मोदी को छेड़ना बहुत गलत है”
रवि किशन ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि जिसने भारत को नया भारत बनाने में सबसे बड़ा योगदान, अपना जीवन त्याग दिया उनके खिलाफ ऐसे शब्दों का प्रयोग किया विपक्ष ने.. पीएम मोदी को छेड़ना बहुत गलत है. पीएम मोदी के खिलाफ कोई भी गलत शब्द बोलता है तो देश की 140 करोड़ जनता उसके खिलाफ खड़ी हो जाती है.

यह भी पढ़ें: “अगर आप एक तरफ ज़्यादा झुकेंगे, तो आप गिर जाएंगे” परीक्षा पे चर्चा के दौरान बोले PM मोदी

साक्षी महाराज ने भी कांग्रेस और राहुल गांधी को घेरा
भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस संसद को सड़क बनाना चाहते हैं। प्रधानमंत्री मोदी भारत के प्रधानमंत्री हैं और विश्व के सबसे बड़े नेता हैं उनके खिलाफ अभद्र टिप्पणी की गई. लोकसभा में जो हुआ, जिस प्रकार माता-बहनों को प्रधानमंत्री की कुर्सी तक भेजा गया. पता नहीं उन्हें कौन पढ़ा रहा है, भगवान उन्हें सद्बुद्धि दे.

“पोस्टर लेकर सुर्खियों में रहना चाहते हैं”
शिवसेना सांसद नरेश म्हस्के ने कहा कि हम लोकसभा में अपने विचार पेश करने के लिए चुनकर आते हैं लेकिन वो(विपक्ष) सदन में चिल्लाते हैं. जो काम सदन में करना चाहिए, वो यह नहीं कर रहे हैं, वो सिर्फ पोस्टर लेकर सुर्खियों में रहना चाहते हैं.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

2

2