KBP Times

आज़माएं यह नुस्खें तो बाल होंगे जड़ से मज़बूत

Hair fall

Health: हर एक पुरुष, महिला को बालों से जुड़ी हेयर फॉल की समस्या परेशान करती है क्योंकि अगर समय रहते हम अपने रोजाना तेजी से झड़ते बालों पर ध्यान न दें तो जल्दी ही गंजेपन का खतरा सताता रहता है। ऐसा कई लोगों के साथ होता भी है। शुरुआत में 2-4 बाल झड़ना, फिर कंघी पर 10-12 बाल, फिर बालों पर हाथ फेरने पर बालों का निकला और फिर नहाते समय गुच्छा भर हेयर फॉल आदि। हमें पता नहीं चलता कि हम धीरे-धीरे गंजेपन की ओर बढ़ रहे हैं।

हम में से कई लोग ऐसे होंगे जो हेयर फॉल कंट्रोल करने के लिए अपने शैम्पू बदल रहे होंगे, लेकिन आपको बता दें कि केमिकल से ज्यादा नेचुरल उपाय बालों का झड़ना रोकने में फायदेमंद होते हैं। इसलिए हम 5 ऐसे नुस्खे बताने वाले हैं जो पूरी तरह से बालों का झड़ना रोकना बंद कर सकते हैं। जानें इन नुस्खों के बारे में जानें में

पहले इन आम बातों पर दें ध्यान

बालों का झड़ना रोकने के लिए कोई भी नुस्खा आजमाने से पहले ज्यादा जरूरी है कि आप अपनी डाइट पर ध्यान दें। बालों के झड़ने के पीछे उनका कमजोर होना होता है। और बाल तब कमजोर होते हैं जब उन्हें पूरी तरह से पोषण प्रोटीन, विटामिन बी और बी 12 जैसे पोषक तत्व नहीं मिलते हैं। डेली की डाइट में प्रोटीन, आयरन, जिंक, विटामिन बायोटिन और ओमेगा-3 फैटी एसिड शामिल करें। बेहतर होगा कि आप इन्हें नेचुरल तरीके से इनटेक करें।
हिना और मेथी के पेस्ट से रुकेगा हेयर फॉल
मेथी प्रोटीन का बहुत ही बेहतरीन सोर्स होता है, वहीं अगर आप इसमें 2 चम्मच हिना डालकर मिक्स कर लें और पेस्ट तैयार कर लें तो हेयर मास्क बन जाएगा। यह नुस्खा बालों का झड़ना रोकने में बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। इसका कारण हैं मेथी में मौजूद कोलेजन प्रोडक्शन को बढ़ाने वाला प्रोटीन, निकोटिनिक एसिड और लेसिथिन। यह बालों में जान भरने और उन्हें जड़ से मजबूती देने का काम करते हैं।

अनार के पत्तों का इस्तेमाल

आपने बालों पर गुड़हल के फूलों व उनकी पत्तियों का इस्तेमाल करने के बारे में तो जरूर सुना होगा। लेकिन उससे भी ज्यादा फायदेमंद अनार के पत्ते होते हैं। इनमें एंटीफंगल और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। यह दोनों मिलकर बालों का झड़ना तो रोकने में मदद करते ही हैं, साथ ही रूसी की समस्या को भी जड़ से खत्म करते हैं। आप दो तरीकों से अनार के पत्तों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : विटामिन की कमी से होती है झुनझुनाहट, कैसे करें पूरी ?

यह भी देखें: “जब हम EWS का विरोध नहीं करते तो…”UGC के सपोर्ट में क्या बोले लोग?

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Hormuz Strain in Iran Revolutionary Guard

होर्मुज में जहाजों पर हमलों के बाद आवाजाही रुकी, ईरान का तेल सप्लाई रोके जाने का दावा

India-China Border dispute

भारत-चीन सीमा विवाद का अंतिम निर्धारण होना बाकी, ITBP चीफ बोले- अरुणाचल में चीन से झड़पें

Charu meena Pro

चारू मीणा बनीं जनसंपर्क अधिकारी, जयपुर कलेक्ट्रेट में संभाला पदभार

Email get mumbai mayor

मुंबई की मेयर को ईमेल; अमिताभ बच्चन का बंगला उड़ाने, दिलजीत दोसांझ को मारने की धमकी

Protest in delhi

दिल्ली में बंगला साहिब गुरुद्वारे के पास प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया

Search Operation

पुंछ में सेना की तलाशी अभियान में 7 संदिग्ध IED मिले, लाइट मशीन गन की मैगजीन भी मिली

India-Pakistan

UN में भारत ने पाक को लगाई फटकार, कहा- पाकिस्तान अल्पसंख्यकों पर नसीहत न दे

Shradda model

लखनऊ में शिवा शर्मा की मौत के मामले में मॉडल श्रद्वा, उसकी बहन और ड्राइवर को जेल

Amit Shah

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले-कांग्रेस 30 साल तक सत्ता में नहीं आएगी, प्रदर्शन और धरने से कुछ नहीं होगा

2

2