KBP Times

संसद में स्पीकर की तरफ फेंके गए कागज, विपक्ष के 8 सांसद निलंबित, हंगामे के बाद कार्यवाही स्थगित

Parliament Budget Session

Parliament Budget Session: संसद के बजट सत्र के दौरान आज मंगलवार का दिन भी हंगामेदार रहा. लोकसभा में हंगामे और चेयर की तरफ कागज़ फेंकने की घटना के सिलसिले में, हिबी ईडन, अमरेंद्र सिंह, राजा वारिंग, मणिक्कम टैगोर, गुरजीत सिंह औजला और किरण कुमार रेड्डी समेत छह विपक्षी सांसदों को इस सत्र के बाकी समय के लिए सस्पेंड कर दिया गया है. जिसके बाद लोकसभा दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई. वहीं राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और दूसरे कांग्रेस सांसदों ने संसद के मकर द्वार पर लोकसभा से 8 कांग्रेस सांसदों के सस्पेंशन और भारत-अमेरिका ट्रेड एग्रीमेंट के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया.

“हम सरकार के उस फैसले का विरोध कर रहे थे”
वहीं लोकसभा से सस्पेंड होने के बाद कांग्रेस सांसद मणिक्कम टैगोर ने कहा कि 8 सांसद सस्पेंड किए गए हैं, 7 कांग्रेस सांसद और मदुरै से 1 CPM सांसद एस. वेंकटेशन. हमारी गलती यह है कि हम सरकार के उस फैसले का विरोध कर रहे थे जिसमें विपक्ष के नेता राहुल गांधी को बोलने नहीं दिया जा रहा था. कल, विपक्ष के नेता राहुल गांधी को बार-बार परेशान किया गया और उन्हें बोलने नहीं दिया गया. टैगोर ने कहा ऑथेंटिकेशन देने के लिए कहा गया.

कांग्रेस सांसद ने आगे कहा कि वह ऑथेंटिकेशन लेकर आए और लेटर दिया ऑथेंटिकेशन जमा किया. उसके बाद उन्होंने विपक्ष के नेता का भाषण रोक दिया. राहुल गांधी ने चीन, अमेरिकी टैरिफ के बारे में बात की. उसके बाद राहुल गांधी का माइक ले लिया गया और हमने विरोध किया इसलिए हमें सस्पेंड कर दिया गया है.

“सदन के अंदर और बाहर अपना विरोध जारी रखेंगे”
कांग्रेस सांसद हिबी ईडन ने कहा कि विपक्ष के नेता ने साफ तौर पर बताया कि वह संसद के अंदर क्यों नहीं बोल पा रहे हैं ऐसा इसलिए है क्योंकि प्रधानमंत्री ने अमेरिका के सामने जिस तरह से सरेंडर किया है. ट्रेड एग्रीमेंट कैसे साइन हुआ, और ट्रेड एग्रीमेंट में जो गड़बड़ियां हुई हैं. एपस्टीन एक ऐसा मामला है जिस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए, लेकिन इन सभी बातों पर चर्चा नहीं हुई है. हम सदन के अंदर और बाहर अपना विरोध जारी रखेंगे. हमारे आठ सांसद सस्पेंड हो गए हैं, लेकिन हम संसद के अंदर और बाहर अपनी लड़ाई जारी रखेंगे.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Rambhadracharya

“गृहयुद्ध से बचाना है तो…” UGC नियम पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य की सरकार को कड़ी चेतावनी

NSUI

NSUI के अध्यक्ष विनोद जाखड़ हुए सक्रिय, सचिन पायलट के क्षेत्र में किया टीम में बदलाव

packaging waste to reuse

पैकेजिंग वेस्ट को कूड़ा न समझें, घर में ऐसे करें दोबारा इस्तेमाल…

Jaipur: सीएम भजनलाल शर्मा का सरप्राइज 'टी-ब्रेक'

सीएम भजनलाल शर्मा का सरप्राइज ‘टी-ब्रेक’ – चाय की थड़ी पर रुके, बच्चों-महिलाओं से की गर्मजोशी भरी मुलाकात

PM Narendra Modi

“गंदी और नंगी राजनीति का अखाड़ा बना दिया…” AI समिट में कांग्रेस के शर्टलेस प्रदर्शन पर PM मोदी का हमला

ajmer sabha

अजमेर में PM मोदी की जनसभा के लिए भूमि पूजन, तैयारियां ज़ोरों पर

Delhi-Meerut Namo Bharat Corridor

PM मोदी ने मेरठ को दी 12930 करोड़ की सौगात, मेट्रो और नमो भारत ट्रेन कॉरिडोर को दिखाई हरी झंडी

Religion and Astrology

मेष, वृष और मिथुन राशि के जीवन में आ सकता है सकारात्मक बदलाव

whatsapp new feature

स्पेशल मैसेज देने के लिए आधी रात तक जागने की नहीं रहेगी जरुरत