KBP Times

बजट 2026 पर आई प्रतिक्रिया: NDA ने सराहा तो विपक्ष ने बताया झुनझुना, ममता बोलीं, “इकोनॉमिक कॉरिडोर कचरा”

Reactions on budget

Budget 2026 Reactions : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में पेश आम बजट पर सत्तारुढ एनडीए और विपक्ष नेताओं ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं. राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के नेताओं ने खुलकर सराहना की है, बजट को विकसित भारत की दिशा में मजबूत कदम बताया है. वहीं, कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के नेताओं ने बजट की आलोचना की है. कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने बजट पर कहा है कि सरकार इकोनॉमी को गर्त में डुबाकर मानेगी.

कांग्रेस की प्रतिक्रिया –

कांग्रेस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट कर कहा है कि मोदी के फर्जी बजट से शेयर बाजार धड़ाम. कांग्रेस के राज्यसभा सांसद जयराम रमेश ने कहा कि बजट भाषण में प्रमुख योजनाओं के लिए बजटीय आवंटन का कोई स्पष्ट विवरण नहीं दिया गया. कांग्रेस के ही राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि बजट को झुनझुना बताते हुए कहा कि इसमें कुछ भी नहीं है. इसी वजह से सेंसेक्स नीचे गिर गया है.

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि इस बार का बजट खाली डब्बा है. उन्होंने कहा कि सरकार ने कुछ नहीं दिया है. कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने तंज करते हुए कहा कि श्खोदा पहाड़, निकली चुहियाश्. उन्होंने बजट को दिशाहीन बताया और कहा कि डिफेंस इतना महत्वपूर्ण सेक्टर है, लेकिन उस पर वित्त मंत्रई ने कुछ भी नहीं बोला.

ममता बनर्जी का प्रतिक्रिया –

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बजट को दिशाहीन बताया है. उन्होंने कहा है कि इस बजट में बंगाल को कुछ भी नहीं दिया गया. ममता बनर्जी ने आर्थिक गलियारे के ऐलान को कचरा बताया है. शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने कहा है कि ये बजट सिर्फ कुछ उद्योपतियों के लिए है. किसानों के लिए इसमें कुछ नहीं हैं और यह बजट एकदम डब्बा बजट है.

बजट अदृश्य लोगों को लाभ पहुंचाने वाला- अखिलेश

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा है कि बीजेपी से कोई उम्मीद मत करिए. कुछ लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए बीजेपी काम करती है. बजट पहले से तय था कि किसको लाभ पहुंचाने वाला है. उन्होंने कहा कि ये बजट अदृश्य लोगों को लाभ पहंचाने वाला है. सपा प्रमुख ने कहा कि इस बजट में कोई बुनियादी ढांचा नहीं है. किसी किसान से जाकर पूछिए.

वहीं, डिंपल यादव ने कहा कि इस बजट में किसान भैया, महिलाओं और आम आदमी के लिए कुछ नहीं है. इस बजट को आम आदमी नहीं समझ सकता. कोई चुनाव नहीं है, इसलिए सरकार ने मध्यम वर्ग को कुछ नहीं दिया. ये सरकार वहीं फायदा देती है, जहां इनको चुनाव जीतना होता है.

ग्रह मंत्री की प्रतिक्रिया –

गृह मंत्री अमित शाह एक्स पर पोस्ट कर कहा है कि विकसित भारत बजट भारत को एक ऐसे देश के रूप में प्रस्तुत करता है, जो अपनी शक्ति पर मजबूत विश्वास के साथ ए… गृह मंत्री अमित शाह एक्स पर पोस्ट कर कहा है कि विकसित भारत बजट भारत को एक ऐसे देश के रूप में प्रस्तुत करता है, जो अपनी शक्ति पर मजबूत विश्वास के साथ एक उभरते हुए आर्थिक शक्ति केंद्र के रूप में नई पहचान गढ़ रहा है. उन्होंने अपनी पोस्ट में यह भी कहा है कि कोरोना के बाद, पीएम नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी आर्थिक नीतियों ने भारतीय अर्थव्यवस्था को गति दी है.

अमित शाह ने कहा है कि विकसित भारत बजट इस गति को और तेज करता है, जिससे भारत पारंपरिक से नए दौर के क्षेत्रों तक, वैश्विक मंचों पर अपनी स्थिति मजबूत कर सके. बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने इस बजट को विकसित भारत 2047 का ब्लूप्रिंट बताया है. उन्होंने विपक्ष पर तंज करते हुए कहा है कि उनका खुद का डब्बा गोल है. विपक्ष कभी हमारी तारीफ नहीं करेगा, उनको बोलने दीजिए.

यह भी पढें : Budget 2026 update : कई सामानों पर कस्टम ड्यूटी घटाने का ऐलान, सस्ती हो जाएंगी चीज़े

रविशंकर प्रसाद ने कहा –

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि हमें अपना काम करने दीजिए. उन्होंने कहा कि ये बहुत अच्छा बजट है और अब भारत में निवेश बढ़ेगा. ये बजट विकसित भारत की तरफ एक और कदम है. तेजस्वी सूर्या ने इसे अच्छा बजट बताते हुए कहा कि विपक्ष बजट पेश होने से पहले ही अपनी प्रतिक्रिया तैयार कर लेता है. उन्होंने कहा कि विपक्ष को प्रतिक्रिया देने से पहले बजट पढ़ना चाहिए.

यह भी देखें : जयपुर में 436 दिन से धरने पर बैठे लोगों का फूटा आक्रोश, बोले- कांग्रेस- बीजेपी ने नहीं की सुनवाई

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Dharna

सांसदों को वांगचुक से मिलने रोका, मेदांता अस्पताल के बाहर दिया धरना

Shri Ram Janmbhoomi Trust meeting

राम मंदिर के धार्मिक कार्यो का संचालन अब संतों के हाथों, धार्मिक समिति में आठ संत शामिल

Protest Demonstration

जयपुर में भाजपा-कांग्रेस का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की, दोनों दलों पर चला वाटर कैनन

Brain health

तेज याददाश्त के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान ने भारत की सबसे बड़ी संपत्ति बर्बाद कर दी…” राहुल गांधी ने बोला हमला

CJP Protest

CJP प्रोटेस्ट पर हाईकोर्ट में सुनवाई, दिल्ली पुलिस पर FIR की मांग, क्या मिला जवाब?

Viral Video

सांप के साथ बेड पर लेटकर कार्टून देखता रहा बच्चा, VIDEO देखकर लोग रह गए दंग

Love at first sight

स्थाई प्यार, भरोसे और अच्छे व्यवहार से ही होता है, चेहरे से नहीं

Guru Purnima

गुरु पूर्णिमा पर खास दोहे; इन्हे पढ़कर प्राप्त करें गुरुओं की विशेष कृपा

2

2