Religion & Astro : फरवरी का महीना ग्रह-नक्षत्र के लिहाज़ से बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। कहीं करियर में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे, तो कहीं सावधानी और धैर्य की परीक्षा होगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह महीना प्रमोशन, ट्रांसफर और नई जिम्मेदारियों के संकेत दे रहा है, जबकि कारोबारियों के लिए मुनाफा, निवेश और साझेदारी से जुड़े अहम फैसलों का समय रहेगा। इस महीने ग्रह-नक्षत्र सूर्य, बुध, शुक्र और मंगल जैसे प्रमुख ग्रहों का राशि परिवर्तन कई बार होगा, वहीं शनि, बृहस्पति और राहु-केतु की स्थिति भी सभी राशियों के जीवन पर गहरा प्रभाव डालेगी। कहीं करियर में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे, तो कहीं सावधानी और धैर्य की परीक्षा होगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह महीना प्रमोशन, ट्रांसफर और नई जिम्मेदारियों के संकेत दे रहा है, जबकि कारोबारियों के लिए मुनाफा, निवेश और साझेदारी से जुड़े अहम फैसलों का समय रहेगा।
फरवरी में कुछ राशियों को वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, तो कुछ को प्रतिस्पर्धा से सतर्क रहना होगा। विदेश से जुड़े कार्य, मल्टीनेशनल कंपनियां, सरकारी नौकरी, निजी क्षेत्र और व्यापार हर क्षेत्र में ग्रहों की चाल अलग-अलग परिणाम लेकर आ रही है।
मेष राशि
मेष राशि के ग्रह-नक्षत्र नौकरीपेशा जातकों के लिए फरवरी का महीना शुभ संकेत लेकर आ रहा है। महीने की शुरुआत में सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र आपके कर्म भाव में स्थित रहेंगे, जिससे कार्यक्षेत्र में आपकी सक्रियता और प्रभाव बढ़ेगा। हालांकि कर्म भाव के स्वामी शनि पूरे महीने बारहवें भाव में रहेंगे, जिसके कारण कामकाज में कभी-कभी उतार-चढ़ाव महसूस हो सकता है। इसके बावजूद बुध का ग्यारहवें भाव में राहु के साथ होना आय के नए रास्ते खोलेगा और लाभ की संभावनाएं मजबूत होंगी। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संबंध सुधरेंगे और इसका सकारात्मक असर आपके करियर पर पड़ेगा।
6 फरवरी से शुक्र, 13 फरवरी से सूर्य और 23 फरवरी से मंगल का राशि परिवर्तन राहु के साथ होने से नौकरी में आपकी पकड़ और मजबूत होगी। काम का दबाव जरूर रहेगा, लेकिन आपका प्रदर्शन प्रशंसा के योग्य रहेगा। टीमवर्क और नेटवर्किंग के माध्यम से विशेष लाभ मिलेगा। पदोन्नति या वेतनवृद्धि के योग भी बनते दिख रहे हैं। मल्टीनेशनल कंपनियों या विदेश से जुड़े प्रोजेक्ट्स में सफलता मिल सकती है, लेकिन ऑफिस पॉलिटिक्स से दूरी बनाए रखना आपके हित में रहेगा।
कारोबारियों के लिए भी फरवरी का महीना अनुकूल है। नए अवसर मिलेंगे और पुराने ग्राहकों से अच्छा लाभ होगा। साझेदारी के व्यवसाय में पारदर्शिता बनाए रखना आवश्यक है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के ग्रह-नक्षत्र जातकों के लिए फरवरी का महीना औसत से थोड़ा बेहतर रहने वाला है। भाग्य भाव में बुध, शुक्र, सूर्य और मंगल की उपस्थिति रहेगी, लेकिन कुछ ग्रहों के अस्त होने के कारण अपेक्षित परिणाम पूरी तरह नहीं मिल पाएंगे। 6 फरवरी को शुक्र के कर्म भाव में प्रवेश करने और 17 फरवरी को उनके उदय के बाद आपके आत्मविश्वास, पराक्रम और कार्यक्षमता में स्पष्ट वृद्धि देखने को मिलेगी।
नौकरीपेशा लोगों के लिए स्थानांतरण या नौकरी परिवर्तन के योग बन सकते हैं। राहु के प्रभाव से मन में भ्रम और तनाव की स्थिति रह सकती है, इसलिए अति आत्मविश्वास से बचना जरूरी होगा। अधिकारी आपके कार्यों पर कड़ी नजर रखेंगे, इसलिए छोटी-सी लापरवाही भी भारी पड़ सकती है। विदेश या बहुराष्ट्रीय कंपनी में कार्यरत लोगों को अतिरिक्त जिम्मेदारियाँ मिल सकती हैं, जो आगे चलकर लाभदायक सिद्ध होंगी।
व्यवसायियों के लिए यात्राएं लाभदायक रहेंगी। नए क्लाइंट, ऑर्डर और समझौते मिलने की संभावना है। साझेदारी के कारोबार में फायदा होगा।
यह भी पढ़ें : बद्रीनाथ-केदारनाथ परिसर में अब नहीं बना सकेंगे वीडियो, कमेटी लगाएगी मोबाइल और गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए फरवरी का महीना कई दृष्टियों से अनुकूल रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। कार्यशैली में सकारात्मक बदलाव आएगा और नई जिम्मेदारियाँ सौंपी जा सकती हैं। विरोधी सक्रिय रहेंगे, लेकिन आपकी समझदारी और रणनीति के आगे वे टिक नहीं पाएंगे।
कारोबारियों के लिए दीर्घकालीन योजनाएँ विशेष लाभ देंगी। विदेश से जुड़े कार्यों या संपर्कों से नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं।
यह भी देखें : जयपुर में 436 दिन से धरने पर बैठे लोगों का फूटा आक्रोश, बोले- कांग्रेस- बीजेपी ने नहीं की सुनवाई
मीन राशि
मीन राशि के नौकरीपेशा जातकों के लिए फरवरी का महीना मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। कर्म भाव के स्वामी बृहस्पति पूरे महीने वक्री अवस्था में चौथे भाव में रहकर कर्म भाव को दृष्टि देंगे। बृहस्पति आपसे अधिक मेहनत कराएंगे, लेकिन आपका विवेक जागृत रहेगा और आप बड़ी गलतियों से बचेंगे। आपके कार्यों की सराहना होगी और सूर्य के प्रभाव से वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग भी प्राप्त होगा। हालांकि कामकाज में भागदौड़ बढ़ेगी और विदेश से जुड़े कार्यों या विदेश यात्रा के योग भी बन सकते हैं।



