KBP Times

‘हम सबसे बड़ी इकोनॉमी बनने की ओर…’ – निर्मला सीतारमण के बजट भाषण की 10 बड़ी बातें

Budget 2026 : 'हम सबसे बड़ी इकोनॉमी बनने की ओर...' – निर्मला सीतारमण

Budget 2026: 1 फरवरी 2026 , ये पहली बार है जब रविवार के दिन इतिहास में पहली बार यूनियन बजट रविवार को पेश किया जा रहा है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मोदी 3.0 सरकार का तीसरा और अपने करियर का 9वां बजट लोकसभा में पेश कर रही हैं। यह उनके लिए एक बड़ा रिकॉर्ड है।भाषण की शुरुआत में उन्होंने भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर जोशीला संदेश दिया: “हम सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बहुत जल्द बनने जा रहे हैं।”

उनके बजट भाषण की 10 सबसे महत्वपूर्ण बातें :

1.सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का लक्ष्य
सीतारमण ने जोर देकर कहा कि भारत दुनिया की सबसे बड़ी इकोनॉमी बनने की तेज रफ्तार से आगे बढ़ रहा है और सरकार का फोकस गरीबों, किसानों की समृद्धि, रोजगार सृजन और ग्रोथ को सपोर्ट करने वाले फैसलों पर बना हुआ है।        

 

2. 7% से ऊपर की जीडीपी ग्रोथ
पिछले कुछ वर्षों में भारत की जीडीपी ग्रोथ लगातार 7% से ऊपर बनी हुई है। घरेलू निर्यात बढ़ाने और ग्लोबल मार्केट में पहुंच मजबूत करने के प्रयासों का असर साफ दिख रहा है।

 

3. 9वां बजट – ऐतिहासिक रिकॉर्ड
2019 से लगातार वित्त मंत्री बनीं निर्मला सीतारमण आज अपना 9वां बजट पेश कर रही हैं। यह मोदी सरकार में लगातार सबसे ज्यादा बजट पेश करने का रिकॉर्ड है।

 

4. पी. चिदंबरम की बराबरी
इस बजट के साथ वे पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम के बराबर पहुंच जाएंगी, जिन्होंने कुल 9 बजट पेश किए थे। अंतर सिर्फ इतना है कि सीतारमण ने यह उपलब्धि सिर्फ एक ही प्रधानमंत्री (मोदी) के कार्यकाल में हासिल की है।

 

5. मोरारजी देसाई से महज एक कदम पीछे
मोरारजी देसाई ने अलग-अलग समय में कुल 10 बजट पेश किए थे (1959-64 में 6 और 1967-69 में 4)। 9वें बजट के साथ सीतारमण अब सिर्फ एक कदम दूर रह जाएंगी।

 

6. पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री
2019 में मोदी सरकार 2.0 में भारत की पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री बनीं। 2024 में तीसरी बार सरकार बनने पर भी उन्हें वित्त मंत्रालय सौंपा गया।

 

7. रविवार को बजट – 27 साल बाद
स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहली बार बजट रविवार को पेश हो रहा है (आखिरी बार 1999 में ऐसा हुआ था)।

 

8. फोकस: गरीब, किसान और रोजगार
सरकार का मुख्य फोकस गरीबों और किसानों की समृद्धि, रोजगार पैदा करने और ग्रोथ को बढ़ावा देने वाले फैसलों पर है।

 

9. ग्लोबल चुनौतियों के बीच बजट
2026 का बजट अमेरिकी टैरिफ, भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं और ग्लोबल ट्रेड टेंशन के बीच पेश हो रहा है। उम्मीद है कि भाषण में आर्थिक सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर और एक्सपोर्ट बूस्ट के बड़े ऐलान होंगे।

 

10.विकसित भारत 2047 की ओर
सीतारमण ने बार-बार ‘विकसित भारत’ के विजन का जिक्र किया। भारत की आर्थिक स्थिरता, उत्पादकता और वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने के लिए मजबूत कदम उठाए जा रहे हैं।

 

यह बजट न सिर्फ आर्थिक सुधारों का रोडमैप है, बल्कि भारत को दुनिया की टॉप इकोनॉमी बनाने की मजबूत प्रतिबद्धता भी दिखाता है।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Protein in fruits

प्रोटीन की जरुरत को पूरा करते हैं ये फल, खाएं लेकिन यह भी रखें ध्यान

CJP Protest

सरकार बुलाती रही CJP बातचीत के लिए नहीं गई कहा-सरकार जनता के दरबार में आए

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी मर्डर केस: SC ने रद्द की सोनम की जमानत, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

Parliament Monsoon Session

संसद के बाहर सियासी संग्राम, विपक्षी दल-NDA आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

2

2