KBP Times

UGC के नए नियम पर रोक के बाद एडवोकेट विष्णु शंकर जैन और विनीत जिंदल का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?

Advocates Vishnu Shankar Jain and Vineet Jindal

Supreme Court On UGC New Guidelines: सुप्रीम कोर्ट द्वारा UGC रेगुलेशन 2026 पर रोक लगाने पर एक याचिकाकर्ता के एडवोकेट विष्णु शंकर जैन (Vishnu Shankar Jain) ने कहा कि आज सुप्रीम कोर्ट ने UGC के नए नियमों पर रोक लगाई है. सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया है कि अगले आदेश तक UGC रेगुलेशन 2012 लागू रहेंगे. कोर्ट ने आर्टिकल 142 के तहत अपनी शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए 2012 के UGC नियमों को प्रभावी बना दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने मामले में केंद्र सरकार और सारे पक्षकारों को नोटिस जारी किया है. मामले की अगली सुनवाई 19 मार्च को होगी.

“नियमों-विनियमों के बारे में गंभीर चिंता जताई”
वहीं एडवोकेट विनीत जिंदल (Vineet Jindal) (याचिकाकर्ता) ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा नए UGC नियमों पर रोक लगाने पर कहा कि CJI और जस्टिस बागची दोनों ने इन नियमों और विनियमों के बारे में गंभीर चिंता जताई. यह सुझाव दिया गया कि नियमों की नए सिरे से समीक्षा करने के लिए कानूनी विशेषज्ञों, समाज के सदस्यों और शिक्षाविदों को मिलाकर एक समिति बनाई जाए. आज सर्वोच्च न्यायालय ने नए नियमों और विनियमों पर रोक लगा दी है. इसने यह भी निर्देश दिया है कि 2012 के नियमों को फिर से लागू किया जाए.

यह भी पढ़ें: “ब्राह्मण विरोधी का जो टैग…” स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने किसपर साधा निशाना?

“सरकार और UGC को भी मौका मिलेगा”
वहीं सुप्रीम कोर्ट द्वारा UGC इक्विटी रेगुलेशंस पर रोक लगाने पर भाजपा नेता मनन कुमार मिश्रा (Manan Kumar Mishra) ने कहा कि इसमें जो भी खामियां थी उसको लेकर कोर्ट का फैसला आया. सरकार और UGC को भी मौका मिलेगा. हमारे शिक्षा मंत्री ने पहले ही कहा था कि किसी के साथ अत्याचार या भेदभाव नहीं होगा. दोनों पक्षों को सुनने के बाद ही कोई फैसला होगा.

“मैं सर्वोच्च न्यायालय को धन्यवाद देना चाहूंगा”
उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय (Ajay Rai) ने कहा कि मैं सर्वोच्च न्यायालय को धन्यवाद देना चाहूंगा। भाजपा की सरकार ने जो समाज में काम किया है ये दुर्भाग्यपूर्ण रहा है. देश सबका है. सभी में समानता है, ऐसा कानून बने जो सभी को समानता से देखे.

 

 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Protein in fruits

प्रोटीन की जरुरत को पूरा करते हैं ये फल, खाएं लेकिन यह भी रखें ध्यान

CJP Protest

सरकार बुलाती रही CJP बातचीत के लिए नहीं गई कहा-सरकार जनता के दरबार में आए

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी मर्डर केस: SC ने रद्द की सोनम की जमानत, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

Parliament Monsoon Session

संसद के बाहर सियासी संग्राम, विपक्षी दल-NDA आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

2

2