Ajit Pawar Plane Crash News: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के द्वारा महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर दिए गए बयान पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि अजित पवार के साथ हुआ हादसा बहुत दुखद है. इससे सभी लोग दुखी हैं. NCP-SCP प्रमुख शरद पवार ने कहा है कि यह एक हादसा है और इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए लेकिन जो कुंठित मानसिकता के होंगे वे(बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी) ही ऐसी भाषा बोल सकते हैं.
“ममता बनर्जी ने जीवनभर साजिश रची है”
ममता बनर्जी के बयान पर भाजपा सांसद संजय जायसवाल (Sanjay Jaiswal) ने कहा कि कल बारामती में घटी घटना बहुत दुखद थी. भारत ने एक प्रमुख नेता को खोया है. हम सभी पवार परिवार के साथ हैं. ममता बनर्जी ने जीवनभर साजिश रची है. उन्होंने बंगाल में भी एक साजिश के तहत बांग्लादेशी और रोहिंग्याओं को बसाने का काम किया है. जब भी कोई विमानन दुर्घटना होती है, उसकी पूरी जांच होती है. इसमें जांच होगी और इसे किसी के साथ जोड़ना उचित नहीं है.
“मौत पर राजनीति नहीं करनी चाहिए”
शिवसेना नेता शाइना एनसी (Shaina NC) ने कहा कि ममता बनर्जी किसी की मौत पर राजनीति नहीं करनी चाहिए. इसकी तहकीकात जरूर होनी चाहिए लेकिन इस पर जो उन्होंने षड्यंत्र रचाया, यह उनकी नीची स्तर की राजनीति है. पूरा प्रदेश अजित दादा को श्रद्धांजलि दे रहा है.
यह भी पढ़ें: “सरकार की पहचान रिफॉर्म, परफॉर्म और…”बजट सत्र से पहले PM मोदी का देश को मैसेज
“ममता बनर्जी मानसिक रूप से लकवाग्रस्त”
महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले (Chandrashekhar Bawankule) ने कहा कि ममता बनर्जी मानसिक रूप से लकवाग्रस्त हो गई हैं. आज राजनीति का दिन नहीं है. महाराष्ट्र की संस्कृति ऐसी नहीं है. मुझे लगता है कि महाराष्ट्र की जनता उन्हें माफ़ नहीं करेगी. वहीं उन्होंने कहा कि अजित पवार हमारे परिवार के बहुत करीब थे, जिनके हम 22 सालों से सुख-दुख में साथ हैं. यह महाराष्ट्र का बहुत बड़ा नुकसान है. यह घटना दुखद है. महाराष्ट्र और भाजपा परिवार उनके परिवार के साथ खड़ा है.
“इस पर राजनीति न की जाए”
वहीं ममता बनर्जी के द्वारा उपमुख्यमंत्री अजित पवार (Ajit Pawar) के निधन पर दिए गए बयान पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि यह बहुत दुखद है. वरिष्ठ नेता शरद पवार ने खुद बहुत स्पष्ट तौर पर कहा है कि एक हादसा हुआ और दुखद मौत हुई है इस पर राजनीति न की जाए. मुझे बहुत दुख है कि हम ऐसी स्थिति में पहुँच गए हैं जहां किसी की मौत पर भी इस प्रकार की गंदी और ओछी राजनीति की जा रही है. मुझे बहुत दुख है कि ममता दीदी राजनीति में इतने निचले स्तर पर उतर आई हैं, यह बहुत गलत है. उन्हें ऐसा बयान नहीं देना चाहिए था. महाराष्ट्र के एक बहुत ही लाडले नेता के निधन पर राजनीति करना बहुत गलत है.



