Health Side effect : मदुरै के सेल्लूर ज़िले के मीनांबलपुरम की मूल निवासी कलैयारसी ने यूटयूब पर देख कर अपना वजन कम करने के लिए Borax नाम की दवाई खाली जिसके नतीजे में उसकी मौत हो गई। सिद्ध चिकित्साश् की प्रैक्टिस करने वाले कहते हैं कि बोरेक्स एक विषैला पदार्थ है और इसका इस्तेमाल पारंपरिक दवाई को तैयार करने में बहुत कम मात्रा में ही किया जाता है.
केमिस्ट्री के प्रोफ़ेसर बताते हैं कि सोडियम बोरेट, जिसे Borax के नाम से भी जाना जाता है, एक ऐसा रासायनिक पदार्थ है, जिसकी विषाक्तता कीटनाशक के समान होती है.
इस घटना के बाद एलोपैथिक और सिद्ध चिकित्सक सरकार से ऐसे यूट्यूब चौनलों पर प्रतिबंध लगाने की अपील कर रहे हैं जो मेडिकल ट्रीटमेंट के संबंध में इस तरह की भ्रामक जानकारी देते हैं.
मदुरै की लड़की ने जो दवा खाई, उसे अंग्रेज़ी में Borax ही कहते हैं.
असल में यह क्या है? इसके सेवन से शरीर पर क्या प्रभाव पड़ते हैं?
पुलिस ने बताया, कलैयारसी का वज़न थोड़ा अधिक था. उन्होंने एक यूट्यूब चौनल के इस दावे के आधार पर एक स्थानीय दवा की दुकान से Borax ख़रीदी. उन्होंने इस उम्मीद में इसका सेवन किया कि इससे वज़न कम करने में मदद मिलेगी.
पुलिस के अनुसार, इसे खाने के थोड़ी देर बाद ही उन्हें बहुत उल्टी हुई और वो बेहोश हो गईं, जिसके बाद एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनका इलाज हुआ और फिर वो घर वापस आ गईं.
रात में उनकी तबीयत फिर बिगड़ने पर उन्हें मदुरै के सरकारी राजाजी अस्पताल ले जाया गया. हालांकि, रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई.
इस संबंध में सेल्लूर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है.
कलैयारसी के पिता वेलमुरुगन ने मीडिया को बताया कि उन्होंने अपनी बेटी को यूट्यूब चौनल के दावे के आधार पर स्थानीय दवाइयां ख़रीदने और खाने से रोका था.
यह भी पढ़ें : रोज़ आईलाइनर-मस्कारा लगाते हो? आंखों को हो सकता है नुकसान! रिसर्च में खुलासा
Borax क्या है?
कोयंबटूर के भरतियार विश्वविद्यालय के केमिस्ट्री के प्रोफ़ेसर सेल्वराज कहते हैं, सरल शब्दों में कहें तो, यह वही पाउडर है, जिसका इस्तेमाल हमारे कैरम बोर्ड में किया जाता है.
मीडिया से बात करते हुए प्रोफेसर ने बताया कि यह बहुत बारीक नमक है. इसे आमतौर पर चेहरे पर लगाए जाने वाले पाउडर में थोड़ी मात्रा में मिलाया जाता है.
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, वे हमारी दवाओं में भी थोड़ी मात्रा में जिंक मिलाते हैं. लेकिन अगर आप उस जिंक को सीधे खा लेंगे, तो इससे वही असर होगा जो ब्लीच से होता है.
यह भी देखेंः IAS टीना डाबी से हुई छोटी सी गलती, VIDEO हुआ वायरल | Republic Day Troll Controversy
उनके मुताबिक, यह पाउडर सोडियम बोरेट नामक एक रसायन है, जिसे बोलचाल की भाषा में बोरेक्स कहा जाता है. लेकिन यह कोई खाद्य सामग्री नहीं है.
प्रोफ़ेसर सेल्वराज ने कहा, इसका इस्तेमाल प्यूरिफ़िकेशन के लिए कच्चे माल के रूप में किया जा सकता है. यह सीधे खाने के लिए नहीं है. संक्षेप में, यह कीटनाशक जैसा एक रसायन है.



