Advocates Protest : राजस्व न्यायालयों में ऑन लाइन राजस्थान रेवेन्यू कोर्ट मॉडर्नाइजेशन सिस्टम पोर्टल को अनिवार्य रूप से लागू करने के विरोध में मंगलवार को राजस्व बार एसोसिएशन की ओर से Advocates जयपुर कलेक्ट्रेट और उपपंजीयक कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। दी डिस्ट्रिक्ट एडवोकेट्स बार एसोसिएशन, जयपुर के अध्यक्ष संदीप शर्मा ने बताया कि जयपुर व सम्पूर्ण राजस्थान की बार एसोसिएशन के संयुक्त नेतृत्व में राजस्व न्यायालयों में ऑन लाइन राजस्थान रेवेन्यू कोर्ट मॉडर्नाइजेशन सिस्टम पोर्टल को अनिवार्य रूप से लागू करने के विरोध में आंदोलन किया जा रहा है, यह आंदोलन आम जनता के अधिकारों को लेकर चल रहा है और Advocates ने हमेशा आम जनता की लड़ाई लड़ी है जो आगे भी जारी रहेगी।
यह भी पढ़ें : जयपुर में संविधान पर सियासी संग्राम, डोटासरा बोले “…आखिरी बूंद तक करेंगे रक्षा”
कलेक्ट्रेट की सभी सेवाएं अवरुद्ध
बार एसोसिएशन, जयपुर महासचिव मनोज वर्मा ने बताया कि गत् शुक्रवार को भी कलेक्ट्रेट की सभी सेवाएं अवरुद्ध एवं प्रभावित रही तथा उप पंजीयक कार्यालयों में कोई कार्य नहीं हुआ। Advocates ने सभी जिला कलेक्ट्रेट और सभी अदालतों और जयपुर के सभी उप पंजीयक कार्यालयों पर धरना देकर प्रदर्शन किया। कोई रजिस्ट्री नहीं होने दी, जिलाधीश कार्यालय परिसर के मुख्य द्वार पर गणेश मंदिर के सामने सभी Advocates ने सद्बुद्धि यज्ञ कर सरकार को सद्बुद्धि प्राप्त होने की प्रार्थना की।
यह भी देखें : संविधान के 77 साल: आज का हिंदुस्तान क्या सोचता है? | Republic Day Specia



