KBP Times

गणतंत्र दिवस पर राहुल गांधी-खरगे को तीसरी पंक्ति में जगह देने पर सियासत, किसने क्या कहा?

Republic Day 2026

Republic Day 2026: गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान लोकसभा नेता विपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को तीसरी पंक्ति में जगह दी गई. जिसको लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि मोदी सरकार ने जानबूझकर विपक्ष के शीर्ष नेताओं का अपमान करने के लिए प्रोटोकॉल के नियमों को तोड़ा है. विवाद तब और ज्यादा बढ़ जब समारोह की तस्वीरें सामने आई. जिसमें राहुल गांधी केंद्रीय मंत्रियों के पीछे वाली कतार में बैठे नजर आए. इसके जवाब में कांग्रेस ने साल 2014 की तस्वीरें जारी कर सरकार से तीखे सवाल पूछे हैं. वहीं मामले को लेकर कांग्रेस के तमाम नेताओं की प्रतिक्रिया भी आ रही है.

“प्रोटोकॉल बहुत मायने रखते हैं”
कांग्रेस नेत्री कुमारी शैलजा ने गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान लोकसभा नेता विपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को तीसरी पंक्ति में जगह दिए जाने पर कहा कि दिखाई देता है कि कैसे बार-बार, किसी न किसी तरीके से नेता प्रतिपक्ष को और उनके पद की गरिमा को ये सरकार नीचा दिखाने का प्रयास करती है. चाहें सदन में हो या सदन के बाहर. प्रोटोकॉल बहुत मायने रखते हैं. गणतंत्र दिवस की परेड पर देश गर्व करता है. हम हमारे लोकतंत्र और उसके गणतंत्र का जश्न मनाते हैं. साफ नजर आता है कि गणतंत्र या संविधान, किसी बात में इनका(भाजपा) विश्वास नहीं है.

“मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से तो डर लगता ही है”
पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से तो डर लगता ही है, ये आज गणतंत्र दिवस वाले दिन सिद्ध हो गया. क्या करना चाहती है सरकार? क्या वे उन्हें(मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी को) छिपाना चाहती है? हमें जितना चाहें उतना अपमानित कर लें लेकिन देश के लोग कांग्रेस पार्टी, मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी को प्यार करते हैं। ये वो पार्टी है जिसने देश को बनाने में अपनी भूमिका निभाई.

“मोदी-शाह की सोच दिखाता है”
कांग्रेस नेता और सांसद मणिकम टैगोर ने कहा कि यह सरकार और खासकर प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह की सोच दिखाता है. 2014 तक विपक्षी नेता सुषमा स्वराज, अरुण जेटली और लाल कृष्ण आडवाणी हमेशा वहां बैठते थे. यह सरकार की बहुत घटिया राजनीति है. गणतंत्र दिवस के दिन विपक्षी नेताओं का अपमान किया गया है. गणतंत्र दिवस वह दिन है जब हम सभी को उस साल भारत की उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए एक साथ आना चाहिए.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

CJP Protest

सरकार बुलाती रही CJP बातचीत के लिए नहीं गई कहा-सरकार जनता के दरबार में आए

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी मर्डर केस: SC ने रद्द की सोनम की जमानत, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

Parliament Monsoon Session

संसद के बाहर सियासी संग्राम, विपक्षी दल-NDA आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

India-Zimbabwe match

भारत और जिम्बाब्वे पहला T-20 आज, श्रेयस की कप्तानी में पहली जीत का इंतजार

2

2