KBP Times

जयपुर में संविधान पर सियासी संग्राम, डोटासरा बोले “…आखिरी बूंद तक करेंगे रक्षा”

Govind Singh Dotasra

Govind Singh dotasra: प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने झंडा फहराया। कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास, विधायक रफीक खान, अमीन कागजी सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। वैभव गहलोत और महेंद्रजीत सिंह मालवीया भी पीसीसी कार्यालय पहुंचे।

“मोदी सरकार संविधान और वोट के अधिकार पर कर रही है हमला”

मीडिया से बातचीत में गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि गणतंत्र दिवस हम सभी के लिए गर्व का दिन है। बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने देश को संविधान दिया, लेकिन मोदी सरकार के आने के बाद संविधान को बदलने की कोशिशें की जा रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वोट के अधिकार को खत्म करने की साजिश हो रही है और स्वायत्तशासी संस्थाओं पर केंद्र सरकार का कब्जा बढ़ता जा रहा है। डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस संविधान की रक्षा के लिए आखिरी सांस तक लड़ती रहेगी।

“संविधान ने देश को आगे बढ़ाया, आज उसी पर हो रहे हैं हमले”

वही नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि भारत का संविधान दुनिया के महानतम संविधानों में से एक है, जिसने सभी वर्गों को बराबरी का अधिकार दिया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने उस समय संविधान बनाया जब देश बहुत कमजोर था, लेकिन आज उसी संविधान की वजह से भारत आगे बढ़ा है। जूली ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि अमेरिका टैरिफ थोप रहा है, ऑपरेशन सिंदूर में भी किसी देश ने भारत का साथ नहीं दिया और गरीबों की सामाजिक सुरक्षा योजनाएं बंद की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग सनातन और धर्म की बात करते हैं, वही आज शंकराचार्य जैसे पदों का भी सम्मान नहीं कर रहे हैं।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

RLP-AIMIM joint rally

राजस्थान में RLP और AIMIM पार्टी का गठबंधन, तीसरा विकल्प खड़ा करने की कोशिश

Delhi building collaps

दिल्ली में गिरी इमारत से 6 लोगों की मौत, मलबा हटाने का काम जारी

gaza

मुस्लिम देशों ने की गाजा मामले में इजराइली मंत्रियों के बयान की निंदा

building demolised

दिल्ली में दो इमारतें गिरी, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Kharge Statement

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का PM की स्पीच पर पलटवार, बोले- नाकामी छिपाने के लिए नए जुमले लेकर लाए

Poisoning wine

MP के सागर में जहरीली शराब से 11 की मौत, 24 अस्पताल में भर्ती, कुछ गंभीर

2

2