Shani ka impact : शनि एकमात्र ऐसा ग्रह है, जो जातक को उनके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। इसी काऱण शनि को न्याय के देवता, कर्मफल दाता कहा जाता है। शनि सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है, जो एक राशि में करीब ढाई साल रहते हैं। ऐसे में पूरा राशि चक्र करने में 30 साल का वक्त लगता है। इस समय शनि मीन राशि में विराजमान है। ऐसे में किसी न किसी ग्रह के साथ युति या फिर संयोग करते रहेंगे। ऐसे ही शनि जल्द ही बुध के साथ संयोग करने वाले हैं, जिससे अद्भुत अर्धकेंद्र योग का निर्माण हो रहा है।
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 28 जनवरी को शाम 5 बजकर 05 मिनट पर शनि- बुध एक-दूसरे से 45 डिग्री पर होंगे, जिससे अर्धकेंद्र योग का निर्माण हो रहा है। इस समय बुध मकर राशि में विराजमान है। जहां पर वह सूर्य, मंगल, शुक्र के साथ युति कर रहे हैं।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए बुध- शनि का नवपंचम राजयोग लाभकारी हो सकता है। इस राशि के नौवें भाव में बुध और लग्न भाव में शनि विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में सफलता हासिल हो सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं। इस राशि के जातकों को परिवार, करियर से लेकर आर्थिक स्थिति पर सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है।
व्यापार के क्षेत्र में भी लाभ मिलने के योग नजर आ रहे हैं। बिजनेस काफी अच्छा जाने वाला है और खूब धन कमाने के अवसर मिल सकते हैं। अपने प्रतिद्वंदियों को भी कड़ी टक्कर दे सकते हैं।
सिंह राशि
इस राशि के जातकों के लिए भी शनि-बुध का अर्धकेंद्र काफी लाभकारी हो सकता है। इस राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिलने के योग नजर आ रहे हैं। इस राशि के आठवें भाव में बुध और शनि छठे भाव में विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए ये योग मिलाजुला फल दे सकता है। आप अपनी कार्यकुशता से शत्रुओं को मात दे पाने में सफल हो सकते हैं। भूमि-भवन में काफी लाभ मिल सकता है। आप किसी प्रकार का लोन लेने की सोच रहे हैं, तो उसमें भी सफलता हासिल हो सकती है। लेकिन किसी भी प्रकार के पैसों के लेनदेन में थोड़ी सी सतर्कता जरूर बरतें, वरना मुश्किल बढ़ सकती है। वाणी पर संयम रखेंगे, तो पार्टनर और परिवार के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। विदेशी क्षेत्रों से आपको अच्छा खासा लाभ हो सकता है।
यह भी पढ़ें : रामायण अनसुना प्रसंग; हनुमान जी पर बाण चलाने से पहले भरत क्यों घबरा गए थे ?
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातको के लिए बुध का मकर राशि में रहकर शनि के साथ अर्धकेंद्र योग बनाना लाभकारी हो सकता है। इस राशि के जातकों के लिए ये अवधि सोने पे सुहागा हो सकती है। आपकी गोचर कुंडली में बुध नौवें और शनि तीसरे भाव में रहने वाले हैं। आपकी आर्थिक स्थिति काफी अच्छी जाने वाली है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। इसके साथ ही धन-धान्य की तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी होगी, जिससे आपको प्रसन्नता हासिल हो सकती है। सुख-समृद्धि की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आपकी कोई बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है। बिजनेस में भी कई शुभ अवसर मिल सकते हैं। अध्यात्म की ओर आपका काफी अधिक झुकाव होगा। ऐसे में आप कई धार्मिक यात्राएं कर सकते हैं।
यह भी देखें : “2 दिन में जवाब दो, नहीं तो कुर्सी जाएगी!” | Vinod Jakhad को NSUI का सख्त नोटिस



