KBP Times

26 जनवरी से लाल किला में स्वाद, संस्कृति और कला का भव्य उत्सव

Bharat Parv 2026

Bharat Parv 2026: भारत सरकार की तरफ से लाल किला में भारत पर्व 2026 का आयोजन 26 जनवरी से 31 जनवरी तक किया जा रहा है। यह एक ऐसा त्योहार है जहाँ आपको स्वाद, संस्कृति और कला का अद्भुत मिश्रण देखने को मिलेगा। पैन इंडिया के फूड स्टॉल्स में भारत के हर राज्य की लजीज डिशेज और क्षेत्रीय व्यंजन चखने का मौका मिलेगा। साथ ही स्टूडियो किचन सेशन में प्रसिद्ध शेफ और होटल मैनेजमेंट संस्थानों के छात्र लाइव खाना बनाते दिखेंगे। फूड लवर्स और स्ट्रीट फूड पसंद करने वालों के लिए यह अनुभव बेहद खास रहेगा।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और झांकियां

भारत पर्व में आपको गणतंत्र दिवस की झांकियां, सशस्त्र बलों के बैंड परफॉर्मेंस, और राज्य/केंद्र शासित प्रदेशों के समूहों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देखने को मिलेंगी। इसके अलावा दिल्ली के सांस्कृतिक संगठनों की कल्चरल परफॉर्मेंस, नुक्कड़ नाटक, लोक नृत्य और आदिवासी डांस भी देखने को मिलेगा। यह बच्चों और परिवार के साथ आने वालों के लिए अपनी संस्कृति और देश की विविधता को समझने का शानदार अवसर है।

हस्तशिल्प, शॉपिंग और डिजिटल इंडिया प्रदर्शन

इस पर्व में हस्तशिल्प और हथकरघा बाजार भी लगाया गया है, जहाँ आपको विभिन्न राज्यों के कारीगरों के शानदार नमूने और एंटीक आइटम्स खरीदने का मौका मिलेगा। इसके अलावा, एमईआईटीवाई द्वारा डिजिटल इंडिया का प्रदर्शन भी पेश किया जाएगा, जो देश की बढ़ती डिजिटल शक्ति का जीवंत अनुभव कराता है। लाल किला इस दौरान खूबसूरती से सजाया जाएगा और शाम के वक्त इसकी लाइटिंग अद्भुत नजारा पेश करेगी।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

NSUI

NSUI के अध्यक्ष विनोद जाखड़ हुए सक्रिय, सचिन पायलट के क्षेत्र में किया टीम में बदलाव

packaging waste to reuse

पैकेजिंग वेस्ट को कूड़ा न समझें, घर में ऐसे करें दोबारा इस्तेमाल…

Jaipur: सीएम भजनलाल शर्मा का सरप्राइज 'टी-ब्रेक'

सीएम भजनलाल शर्मा का सरप्राइज ‘टी-ब्रेक’ – चाय की थड़ी पर रुके, बच्चों-महिलाओं से की गर्मजोशी भरी मुलाकात

PM Narendra Modi

“गंदी और नंगी राजनीति का अखाड़ा बना दिया…” AI समिट में कांग्रेस के शर्टलेस प्रदर्शन पर PM मोदी का हमला

ajmer sabha

अजमेर में PM मोदी की जनसभा के लिए भूमि पूजन, तैयारियां ज़ोरों पर

Delhi-Meerut Namo Bharat Corridor

PM मोदी ने मेरठ को दी 12930 करोड़ की सौगात, मेट्रो और नमो भारत ट्रेन कॉरिडोर को दिखाई हरी झंडी

Religion and Astrology

मेष, वृष और मिथुन राशि के जीवन में आ सकता है सकारात्मक बदलाव

whatsapp new feature

स्पेशल मैसेज देने के लिए आधी रात तक जागने की नहीं रहेगी जरुरत

FAINTING CAUSES

बार-बार बेहोश होना सिर्फ लो बीपी की समस्या नहीं हो सकता है दिल या दिमाग से जुड़ा गंभीर संकेत – जानें कब होना चाहिए अलर्ट