KBP Times

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम का मालिकाना हक में हुआ बदलाव तो पूनावाला हैं तैयार

RCB and Poonawalla

RCB : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के मालिकाना हक को लेकर वर्तमान डियाजियो रिव्यू कर रहे हैं, यदि आरसीबी की ओनरशिप में बदलाव हुआ तो सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ और पूनावाला फिनकॉर्प के चेयरमैन अदार पूनावाला ने खरीद सकते हैं। अदार पूनावाला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘x’ पर पोस्ट कर बताया कि वे आने वाले कुछ महीनों में टीम के लिए एक मजबूत बोली लगाएंगे।

अदार पूनावाला ने टीम की तारीफ करते हुए लिखा, ‘RCB IPL की बेहतरीन टीमों में से एक है।’

पिछले साल अक्टूबर में भी अदार पूनावाला ने कहा था कि अगर सही कीमत मिली तो RCB एक शानदार इन्वेस्टमेंट साबित हो सकती है।

Diageo कर रही है टीम का ‘स्ट्रैटेजिक रिव्यू’

RCB का मालिकाना हक मल्टीनेशनल कंपनी Diageo के पास है। Diageo ने मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) को दी गई जानकारी में बताया है कि वह रॉयल चैलेंजर्स स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड (RCSPL) में अपने निवेश का ‘स्ट्रैटेजिक रिव्यू’ कर रही है। RCSPL ही वह मूल कंपनी है जो RCB की पुरुष और महिला दोनों टीमों का संचालन करती है। यह रिव्यू 31 मार्च 2026 तक पूरा होने की उम्मीद है, जिसके बाद टीम की ओनरशिप में बदलाव हो सकता है।

IPL की दूसरी सबसे महंगी टीम थी

RCB साल 2008 में जब IPL की शुरुआत हुई थी, तब RCB लीग की दूसरी सबसे महंगी टीम थी। उस समय इसे 111.6 मिलियन डॉलर (करीब 450 करोड़ रुपए तब के हिसाब से) में खरीदा गया था। पिछले कुछ सालों में टीम की ब्रांड वैल्यू और लोकप्रियता में भारी इजाफा हुआ है, जिससे अब इसकी कीमत कई हजार करोड़ रुपए होने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें : T20 वर्ल्ड कप: ICC ने नहीं मानी बांग्लादेश की मांग तो पाकिस्तान ने टूर्नामेंट से हटने का नहीं लिया निर्णय

स्टेडियम हादसे के कारण होम ग्राउंड पर सस्पेंस

भले ही टीम खरीदने को लेकर चर्चाएं तेज हैं, लेकिन आईपीएल 2026 के लिए RCB के होम ग्राउंड को लेकर अभी स्थिति साफ नहीं है। पिछले साल जून में खिताबी जीत के जश्न के दौरान बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद सुरक्षा कारणों से फिलहाल यह तय नहीं है कि इस साल टीम अपने घरेलू मैदान पर मैच खेल पाएगी या नहीं।

यह भी देखें : “ये अपराधियों से भी बड़े अपराधी हैं…” OMR घोटाले पर भड़के छात्र

कौन हैं अदार पूनावाला? ​​​​​​​

45 साल के अदार पूनावाला दुनिया की सबसे बड़ी वैक्सीन निर्माता कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के प्रमुख हैं। उनकी कंपनी ने कोरोना काल में ‘कोविशील्ड’ वैक्सीन बनाकर वैश्विक स्तर पर पहचान बनाई थी। अदार पूनावाला अब हेल्थकेयर के साथ-साथ फाइनेंस और स्पोर्ट्स सेक्टर में भी अपना विस्तार करना चाहते हैं।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

US Tariff

अमेरिकी SC द्वारा ट्रंप के टैरिफ को रद्द करने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा- किसानों के साथ बहुत बड़ा छल-धोखा…

Jaipur: रमजान के दौरान लाउडस्पीकर विवाद

जयपुर में रमजान के दौरान लाउडस्पीकर विवाद: BJP विधायक गोपाल शर्मा बोले- ‘धर्म में नहीं लिखा, बस जिद के चलते शोर’

Chirag Paswan

यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर बीजेपी हमलावर, चिराग पासवान बोले- आप लड़िए जितना लड़ना है…

Iphone syjmbol

Apple की बड़ी तैयारी, सैटेलाइट से सीधा कनेक्शन के लिए एंटीना वाला फोन

AI TECHNOLOGY

AI की मदद से गूगल ने रोके 25 करोड़ से ज्यादा खतरनाक ऐप इंस्टॉलेशन, लाखों ऐप्स पहले ही किए ब्लॉक

Pm Narendra Modi

“आतंकवाद और उसके समर्थक पूरी मानवता के शत्रु…” भारत-ब्राजील के बीच ट्रेड डील के बाद बोले PM मोदी

Khatu Mela 2026

खाटूश्याम जी का लक्खी फाल्गुन मेला आज से शुरू, 14 लाइनों में लगकर होंगे दर्शन और क्या-क्या इंतजाम?

Dharm and Rashiphal

वृषभ, तुला और कुंभ राशियों के जीवन में बढ़ेंगी खुशियां और आर्थिक लाभ की संभावना

Healthy lifestyle

वजन घटाने के लिए कौन सा चावल है बेहतर ? जानिए व्हाइट राइस और ब्राउन राइस में फर्क