KBP Times

भारत की वो जगहें जहां विदेशी नागरिक नहीं जा सकते बिना परमिट

India

India: भारत अपनी सांस्कृतिक विविधता और प्राकृतिक सुंदरता के लिए दुनियाभर के टूरिस्ट्स को आकर्षित करता है। आमतौर पर भारत (India) घूमने के लिए पासपोर्ट और वीजा काफी होते हैं, लेकिन देश की कुछ जगहें ऐसी हैं जहां विदेशी नागरिक बिना खास अनुमति के नहीं जा सकते। इसके पीछे सुरक्षा कारण, अंतरराष्ट्रीय सीमाएं और स्थानीय जनजातीय क्षेत्रों की सुरक्षा अहम वजह होती है। कई बार इन जगहों पर भारतीय नागरिकों को भी परमिट लेकर ही एंट्री मिलती है।

पहाड़ी और सीमावर्ती राज्य जहां एंट्री पर है पाबंदी

उत्तराखंड का चकराता एक खूबसूरत हिल स्टेशन है, लेकिन यह एक कैंटोनमेंट एरिया होने के कारण विदेशी टूरिस्ट्स को यहां जाने के लिए परमिशन लेनी होती है और उन्हें रुकने की अनुमति नहीं होती। अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, नागालैंड और सिक्किम जैसे उत्तर-पूर्वी राज्यों में विदेशी नागरिकों के लिए Protected Area Permit (PAP) जरूरी है। वहीं, दूसरे राज्यों से आने वाले भारतीयों को Inner Line Permit (ILP) लेना होता है। इन नियमों का मकसद स्थानीय संस्कृति, संसाधनों और सुरक्षा को बनाए रखना है।

इन जगहों पर भी बिना परमिट नहीं कर सकते एंट्री

लद्दाख, अंडमान-निकोबार, लक्षद्वीप और जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों में भी विदेशी टूरिस्ट्स के लिए परमिट जरूरी होता है। अंडमान-निकोबार में तो कुछ द्वीप ऐसे हैं जहां बाहरी लोगों की एंट्री पूरी तरह से प्रतिबंधित है। वहीं, सियाचिन ग्लेशियर जैसे संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा कारणों से खास अनुमति लेनी पड़ती है। अगर आप इन जगहों पर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यात्रा से पहले जरूरी परमिट और नियमों की जानकारी जरूर लें।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Dharna

सांसदों को वांगचुक से मिलने रोका, मेदांता अस्पताल के बाहर दिया धरना

Shri Ram Janmbhoomi Trust meeting

राम मंदिर के धार्मिक कार्यो का संचालन अब संतों के हाथों, धार्मिक समिति में आठ संत शामिल

Protest Demonstration

जयपुर में भाजपा-कांग्रेस का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की, दोनों दलों पर चला वाटर कैनन

Brain health

तेज याददाश्त के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान ने भारत की सबसे बड़ी संपत्ति बर्बाद कर दी…” राहुल गांधी ने बोला हमला

CJP Protest

CJP प्रोटेस्ट पर हाईकोर्ट में सुनवाई, दिल्ली पुलिस पर FIR की मांग, क्या मिला जवाब?

Viral Video

सांप के साथ बेड पर लेटकर कार्टून देखता रहा बच्चा, VIDEO देखकर लोग रह गए दंग

Love at first sight

स्थाई प्यार, भरोसे और अच्छे व्यवहार से ही होता है, चेहरे से नहीं

Guru Purnima

गुरु पूर्णिमा पर खास दोहे; इन्हे पढ़कर प्राप्त करें गुरुओं की विशेष कृपा

2

2