KBP Times

धनिष्ठा नक्षत्र में जन्मे लोग होते हैं बहुत मिलनसार और साहसी

धनिष्ठा नक्षत्र

Religion and Astrology : इंसान के जीवन का एक एक पहलु जन्म नक्षत्र के गहरे प्रभाव में होता है.। धनिष्ठा नक्षत्र में जन्मे लोग बहुत मिलनसार और साहसी होते हैं। यह बात कई शोध के बाद सामने आई है। किसी जातक का व्यक्तित्व कैसा होगा, उसका जीवन किन शुभ अशुभ रास्तों से गुजरेगा यह उस जातक के जन्म नक्षत्र से जुड़ा हुआ है. जिस भी नक्षत्र में जातक के जन्म के समय चंद्रमा का संचरण हो रहा होता है वहीं उसका जन्म नश्रक्ष होता है.

धनिष्ठा नक्षत्र में जन्मे लोगों पर ग्रहों का प्रभाव

धनिष्ठा नक्षत्र 27 नक्षत्रों में से एक है जिसके स्वामी ग्रह मंगल है. जिसके कारण धनिष्ठा नक्षत्र में जन्मे लोगों के जीवन पर मंगल ग्रह का बहुत का गहरा प्रभाव होता है. ये जातक साहसी और उर्जावान होते हैं. धनिष्ठा नक्षत्र की राशि मकर और कुंभ है. इन दोनों ही राशि का स्वामी ग्रह शनि है जिससे ये जातक बहुत मेहनती होते हैं और किसी के साथ भी अन्याय होता नहीं देख सकते हैं.

धनिष्ठा नक्षत्र में जन्मे जातक कैसे होते हैं

धनिष्ठा नक्षत्र में जन्मे लोग अति भाग्यशाली होते हैं और बहुमुखी प्रतिभा वाले होते हैं. ये मिलनसार जातक आसानी से दोस्त बना लेते हैं. कर्तव्यों को पूरा करते हैं और जो ठान लेते हैं उस काम को पूरा करके ही दम लेते हैं. ये लोग बुद्धिमान व परोपकारी होते हैं और इनमें गजब का साहस और ऊर्जा होती है. किसी भी परिस्थिति को ये लोग संभाल लेते हैं. नई चीजों को सीखना पसंद होता है. ये लोग विवाद से बचते है और अति महात्वाकांक्षी होते हैं. ये जातक खर्चीले होते हैं लेकिन ये लोग पैसा भी खूब कमाते हैं.

यह भी पढ़ें : जो उज्जैन नहीं जा सकते वो अहमदाबाद में कर सकते हैं महाकाल के दर्शन

धनिष्ठा नक्षत्र में जन्मे लोगों का करियर

धनिष्ठा नक्षत्र में जन्मे लोग मेहनत के दम पर जल्दी ही सफलता पा लेते हैं. बातों को छुपाने की कला इनमें खूब होती है. ये लोग एक अच्छे इतिहासकार हो सकते हैं. वैज्ञानिक या जासूसी के क्षेत्र में भी इनके लिए अच्छे करियर ऑप्शन हो सकते हैं. शिक्षण कार्य भी इन जातकों के लिए अच्छा ऑप्शन होता है.

धनिष्ठा नक्षत्र में जन्मे जातक का वैवाहिक जीवन

धनिष्ठा नक्षत्र में जन्मे जातक का वैवाहिक जीवन अच्छा होता है. महिला जातक के भाग्य से ही उसके पति का भाग्य खुलता है. वैवाहिक जीवन में आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी रहती है. महिला जातक के लिए परिवार ही सबकुछ होता है. ये जातक वैवाहिक जीवन में अच्छा तालमेल बनाकर चलते हैं. हालांकि कई बार मतभेद बढ़ते हैं लेकिन माहौल जल्द ही हल्का कर लेते हैं.

यह भी देखें : SIR की तारीख बढ़ने से राजस्थान में फिर जिंदा हुआ फोन टैपिंग का जिन्न! 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

RLP-AIMIM joint rally

राजस्थान में RLP और AIMIM पार्टी का गठबंधन, तीसरा विकल्प खड़ा करने की कोशिश

2

2