KBP Times

आतिशी के वीडियो पर सियासी तूफान, BJP नेता बोले- एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी…

Atishi Video Controversy

Atishi Video Controversy: दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और AAP नेता आतिशी के कथित वीडियो पर सियासी घमासान मचा हुआ है. जिसपर सभी राजनीतिक दलों की प्रतिक्रिया आ रही है. इसी कड़ी में बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि सिखों का अपमान करना, गुरुओं का अपमान करना और पंजाबियत का अपमान यही बन चुकी है आम आदमी पार्टी की एकमात्र पहचान. जिस तरह की भाषा और टिप्पणियां आतिशी मार्लेना ने विधानसभा में सिख गुरुओं के बारे में इस्तेमाल कीं. उसके बाद एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’ उस ऑडियों से छेड़छाड़ करके उन्होंने ऐसा प्रस्तुत करने की कोशिश की कि उन्होंने गुरुओं के बारे में ऐसी कोई बात नहीं कही.

“माफी मांगनी चाहिए”
हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज ने AAP नेता आतिशी के कथित वीडियो पर कहा कि यह आम आदमी पार्टी नहीं लापता पार्टी है, यह लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करके छुप जाती है. इनमें सच्चाई का सामना करने की हिम्मत नहीं है. लोगों में आपस में द्वंद हो यह इनका खेल है. इन्हें माफी मांगनी चाहिए और इस प्रकार से जो बेअदबी की है उसकी इन्हें सज़ा मिलनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: इंदौर में दूषित जल पीड़ितों से मिले राहुल गांधी, कहा- लापरवाही की वजह से…

“बस माफ़ी मांग लें”
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने कहा कि अगर आतिशी ने ऐसी अपमानजनक टिप्पणी की हैं, तो उन्हें माफ़ी मांगनी चाहिए. यह कोई बड़ा आपराधिक मामला या धारा 302 का मुकदमा नहीं है कि आपको फांसी हो जाएगी. बस माफ़ी मांग लें.

“भाजपा भी बेनकाब हो गई है”
वहीं AAP के नेशनल मीडिया इंचार्ज अनुराग ढांडा ने कहा कि कपिल मिश्रा ने एक फेक वीडियो पोस्ट किया और गुरुओं का अपमान करने की कोशिश की. आज वह साज़िश पूरी तरह बेनकाब हो गई है. जालंधर कोर्ट के आदेश में साफ तौर पर कहा गया है कि कपिल मिश्रा द्वारा ‘X’ पर पोस्ट किया गया वीडियो एडिट किया हुआ पाया गया. क्योंकि यह वीडियो धार्मिक भावनाओं को भड़का सकता है और ठेस पहुंचा सकता है, इसलिए कोर्ट ने आदेश दिया कि इस वीडियो को सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से तुरंत हटा दिया जाए. इससे यह भी साफ हो जाता है कि इस मामले में कपिल मिश्रा का साथ देने वाली भाजपा भी बेनकाब हो गई है.

सालों बाद Hirapura Bus Stand से बसों की शुरुआत, लेकिन सुविधाएं अब भी अधूरी

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Houti attack

हूती विद्रोहियों का सऊदी जहाजों पर हमला, बाब-अल-मंदेब स्ट्रेट में तनाव, अमेरिका ने दी साइबर अटैक की चेतावनी

CJP Protest

“BJP के गुंडे पत्थरबाजी कर रहे…” CJP फाउंडर अभिजीत दीपके का आरोप, PM से भी मांगा इस्तीफा

Narendra Modi

“पेपर लीक के दोषियों को मिलेगा कठोर दंड, बनेगा फास्ट ट्रैक कोर्ट…” PM मोदी का बड़ा ऐलान

Dharna

सांसदों को वांगचुक से मिलने रोका, मेदांता अस्पताल के बाहर दिया धरना

Shri Ram Janmbhoomi Trust meeting

राम मंदिर के धार्मिक कार्यो का संचालन अब संतों के हाथों, धार्मिक समिति में आठ संत शामिल

Protest Demonstration

जयपुर में भाजपा-कांग्रेस का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की, दोनों दलों पर चला वाटर कैनन

Brain health

तेज याददाश्त के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान ने भारत की सबसे बड़ी संपत्ति बर्बाद कर दी…” राहुल गांधी ने बोला हमला

CJP Protest

CJP प्रोटेस्ट पर हाईकोर्ट में सुनवाई, दिल्ली पुलिस पर FIR की मांग, क्या मिला जवाब?

2

2