KBP Times

इंदौर में दूषित जल पीड़ितों से मिले राहुल गांधी, कहा- लापरवाही की वजह से…

Rahul Gandhi Indore Visit

Rahul Gandhi Indore Visit: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इंदौर के भागीरथपुरा में पानी में मिलावट के पीड़ितों के परिवारों से बातचीत की. जिसके बाद मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि अलग-अलग शहरों में यही हो रहा है. जो सरकार की जिम्मेदारी है- साफ पानी, कम प्रदूषण, यह सब जिम्मेदारी सरकार नहीं निभा रही. यहां जिन लोगों ने यह कराया है, सरकार में कोई तो जिम्मेदार होगा तो कोई न कोई जवाबदेही सरकार को लेनी चाहिए और इन्हें जो मुआवजा मिलना है, यह जो सरकार की लापरवाही से हुआ है, उसके लिए इनकी पूरी मदद करनी चाहिए.

“मैं इनका मुद्दा उठाने आया हूं”
राहुल गांधी ने आगे कहा कि इन्होंने हमें बताया कि यह टंकी प्रतीक है कि आज भी यहां साफ पानी नहीं है, बैंडेड लगा दिया है जो कुछ दिनों तक चलेगा लेकिन जैसे ही सबका ध्यान हटेगा वापस वही हालत हो जाएगी. ये लोग कह रहें कि यहां व्यवस्थित रूप से काम किया जाए और इन्हें साफ पानी दिया जाए, यह कोई गलत बात नहीं है, इनका समर्थन करने मैं आया हूं. मैं विपक्ष का नेता हूं, यहां लोगों की मृत्यु हुई है, मैं इनका मुद्दा उठाने आया हूं. यह मेरा काम है, मेरी जिम्मेदारी बनती है हमारे देश में लोगों को साफ पानी नहीं मिल रहा, मैं इनके साथ खड़ा रहने यहां आया हूं.

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या, पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने के बाद चढ़ाई कार

“इंदौर में साफ पानी नहीं मिल सकता”
उन्होंने कहा कि मैं पीड़ित परिवारों से अभी मिला हूं. इनके परिवार में लोगों की मृत्यु हुई है, लोग बीमार हुए हैं. यह कहा जाता था कि देश को स्मार्ट सिटी दिए जाएंगे. ये नए मॉडल की स्मार्ट सिटी है, इसमें पीने का पानी नहीं है, लोगों को डराया जा रहा है. इंदौर में साफ पानी नहीं मिल सकता. पानी पीकर लोग मरते हैं, यह है अर्बन मॉडल और यह सिर्फ इंदौर में नहीं अलग-अलग शहरों में यही हो रहा है. जो सरकार की जिम्मेदारी है- साफ पानी, कम प्रदुषण, यह सब जिम्मेदारी सरकार नहीं निभा रही. यहां जिन लोगों ने यह कराया है, सरकार में कोई तो जिम्मेदार होगा तो कोई न कोई जवाबदेही सरकार को लेनी चाहिए और इन्हें जो मुआवजा मिलना है, यह जो सरकार की लापरवाही से हुआ है, उसके लिए इनकी पूरी मदद करनी चाहिए.

“मुआवज़ा और पूरी मदद मिलनी चाहिए”
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार में कोई तो ज़िम्मेदार होगा जिसने ऐसा होने दिया. सरकार को ज़िम्मेदारी लेनी चाहिए, क्योंकि यह उसकी लापरवाही की वजह से हुआ है. प्रभावित लोगों, जिनका इलाज हुआ है, उन्हें मुआवज़ा और पूरी मदद मिलनी चाहिए.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Dharna

सांसदों को वांगचुक से मिलने रोका, मेदांता अस्पताल के बाहर दिया धरना

Shri Ram Janmbhoomi Trust meeting

राम मंदिर के धार्मिक कार्यो का संचालन अब संतों के हाथों, धार्मिक समिति में आठ संत शामिल

Protest Demonstration

जयपुर में भाजपा-कांग्रेस का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की, दोनों दलों पर चला वाटर कैनन

Brain health

तेज याददाश्त के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान ने भारत की सबसे बड़ी संपत्ति बर्बाद कर दी…” राहुल गांधी ने बोला हमला

CJP Protest

CJP प्रोटेस्ट पर हाईकोर्ट में सुनवाई, दिल्ली पुलिस पर FIR की मांग, क्या मिला जवाब?

Viral Video

सांप के साथ बेड पर लेटकर कार्टून देखता रहा बच्चा, VIDEO देखकर लोग रह गए दंग

Love at first sight

स्थाई प्यार, भरोसे और अच्छे व्यवहार से ही होता है, चेहरे से नहीं

Guru Purnima

गुरु पूर्णिमा पर खास दोहे; इन्हे पढ़कर प्राप्त करें गुरुओं की विशेष कृपा

2

2