BMC Election Result 2026: महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव 2026 के नतीजों पर भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि अभी शुरुआती माहौल बन गया. भाजपा और उसका गठबंधन तेजी से आगे बढ़ रहा है. महाराष्ट्र में लोग मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के काम पर मुहर लगा रहे हैं. अब महाराष्ट्र में तय हो गया है कि जो कांग्रेस के साथ गठबंधन करेगा, उसका डूबना तय है.
“हम विकास के मुद्दे पर वोट मांगते हैं“
केंद्रीय राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने PMC चुनाव रुझानों पर कहा कि जो रुझान सामने आ रहे हैं, उनसे लगता है कि भाजपा पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ दोनों जगह क्लीन स्वीप करेगी. भाजपा सिर्फ़ एक एजेंडे पर चुनाव लड़ती है और वह है विकास. पुणे के लोगों ने इसी आधार पर वोट दिया है. हम विकास के मुद्दे पर वोट मांगते हैं. पुणे के लोगों ने हम पर और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताया है. रुझानों से साफ़ पता चलता है कि भाजपा का मेयर चुना जाएगा.
यह भी पढ़ें: BMC चुनाव की मतगणना के दौरान रामदास अठावले का बड़ा बयान, कहा- मुंबई का मेयर मराठी भाषी होगा
“29 में से 28 नगर निगमों में महायुति के मेयर बनेंगे“
महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि अब मिड ट्रेंड से दिखता है कि यह ट्रेंड बहुत तेजी से आगे जाएगा. अभी के रुझान से ऐसा लगा रहा है कि हम पुणे में 125 सीट जीत जाएंगे. पिंपरी-चिंचवड़ में रुझान पूरा एकतरफा चल रहा है. भाजपा बहुत अच्छा यश प्राप्त करेगी. 29 में से 28 नगर निगमों में महायुति के मेयर बनेंगे.



