KBP Times

22 साल के लड़के का जादू, प्लास्टिक से बना दिए स्टाइलिश जूते, US तक बढ़ी डिमांड

Thaely

Thaely: जब बात फैशन और जूतों की होती है, तो लोग ज़्यादातर Nike, Louis Vuitton, Prada जैसी ब्रांड्स का नाम लेते हैं। लेकिन इंडिया में भी एक ब्रांड है, जो धीरे-धीरे अपना जलवा दिखा रहा है,नाम है Thaely। और सबसे खास बात ये कि ये ब्रांड जूते बनाता है… कचरे से

कैसे शुरू हुआ Thaely का सफर?

ये कहानी शुरू हुई जुलाई 2021 में, जब आशय भावे ने देखा कि हमारे आस-पास प्लास्टिक की थैलियां और बोतलें कितनी ज्यादा फैल रही हैं और पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रही हैं। उस वक्त आशय सिर्फ 22 साल के थे, लेकिन उन्होंने ठान लिया कि कुछ करना ही पड़ेगा। और बस, वहीं से शुरू हुआ Thaely का सफर।

पूरी तरह से रीसायकल्ड जूते

Thaely के जूते सिर्फ दिखने में अच्छे नहीं हैं, बल्कि पूरी तरह इको-फ्रेंडली हैं।जूते का फैब्रिक रीसायकल प्लास्टिक बैग से,सोल रीसायकल रबर से, फीते प्लास्टिक बोतल से, ग्लू विगन सॉल्यूशन से और पैकेजिंग भी रीसायकल मटीरियल से बनाई जाती हैं।

और हां, पैकेजिंग से उगा सकते हैं पेड़

जूते जो पैक होते हैं, उनकी थैली 4 प्लास्टिक की बोतलों को रीसायकल करके बनाई जाती है। और जो डिब्बा आता है, उसमें प्लांट सीड्स लगे होते हैं। मतलब, डिब्बे को मिट्टी में डालो और कुछ दिनों में वहां एक पौधा उग आएगा।

एक हफ्ते में 15,000 जोड़ी जूते

Thaely की फैक्ट्री में करीब 170 लोग काम करते हैं और हर हफ्ते लगभग 15,000 जोड़ी जूते तैयार होते हैं। जूतों का डिजाइन भी किसी बड़े ब्रांड से कम नहीं। ये स्नीकर्स स्टाइलिश, आरामदायक और टिकाऊ हैं। और सिर्फ इंडिया में ही नहीं, अमेरिका जैसे देशों में भी लोग इन्हें पसंद कर रहे हैं। तो अगर आप इंडियन ब्रांड्स को सपोर्ट करना चाहते हैं और साथ में पर्यावरण की भी सुरक्षा करना चाहते हैं, तो Thaely के जूते ट्राई करना बनता है।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

RLP-AIMIM joint rally

राजस्थान में RLP और AIMIM पार्टी का गठबंधन, तीसरा विकल्प खड़ा करने की कोशिश

Delhi building collaps

दिल्ली में गिरी इमारत से 6 लोगों की मौत, मलबा हटाने का काम जारी

gaza

मुस्लिम देशों ने की गाजा मामले में इजराइली मंत्रियों के बयान की निंदा

building demolised

दिल्ली में दो इमारतें गिरी, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Kharge Statement

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का PM की स्पीच पर पलटवार, बोले- नाकामी छिपाने के लिए नए जुमले लेकर लाए

Poisoning wine

MP के सागर में जहरीली शराब से 11 की मौत, 24 अस्पताल में भर्ती, कुछ गंभीर

Samajwadi Party on mosque demolised

मस्जिद विवाद; सपा का 22 सदस्यीय डेलिगेशन पहुंचेगा सहारनपुर, गर्माई सियासत

PM Modi in Metro

दिल्ली मेट्रो से श्रीराम कॉलेज के शताब्दी समारोह में पहुंचे PM

encounter

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

2

2