KBP Times

मुंबई पर कौन करेगा राज? BMC चुनाव के लिए मतगणना शुरू, शुरुआती रुझानों में BJP आगे

Mumbai BMC Election Result 2026

Mumbai BMC Election Result 2026: बीएमसी चुनाव के मतों की गणना शुक्रवार सुबह 10 बजे शुरू हो चुकी है. मतगणना के बाद 1700 उम्मीदवारों की जीत-हार का फैसला होगा. काउंटिंग के लिए 23 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं. इससे पहले गुरुवार को बीएमसी कमिश्वर भूषण गगरानी ने गुरुवार शाम को काउंटिंग की तैयारियों का इ्ंस्पेक्शन किया. उन्होंने बताया कि 2,299 अधिकारियों-कर्मचारियों की तैनाती की गई है. महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव की मतगणना शुरू होने से पहले भारी सुरक्षा बल तैनात है.

BMC के एग्जिट पोल पर किसने क्या कहा?

महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव 2026 के एग्जिट पोल पर शिवसेना नेता राजू वाघमारे ने कहा कि एग्जिट पोल का परिणाम जो सबके सामने आ रहे हैं वो हमारी भी उम्मीद है कि महायुति की ही सरकार इस मुंबई महानगरपालिका में होने वाली है. हमने पहले से ही कहा था कि हमारे डेढ़ सौ से अधिक हमारे लोग चुनकर आने वाले हैं. आज एग्जिट पोल देखकर और अगर आप पूरे एग्जिट पोल का महाएग्जिट पोल भी निकालोगे तो यही आपके सामने आएगा कि महायुति 150 किसी भी हालत में टच करेगी और महापौर मराठी और हिंदू ही बनेगा.

यह भी पढ़ें: जयपुर में आर्मी डे पर भव्य परेड, डेढ़ लाख लोगों ने देखी सेना की ताकत

एग्जिट पोल है सटीक पोल नहीं है-वारिस पठान

AIMIM नेता वारिस पठान ने कहा कि ये एग्जिट पोल है सटीक पोल नहीं है कि कुछ भी दिखाया जा रहा है ये पहली बार नहीं हुआ है ऐसा बहुत बार हो चुका है कि पोल में कुछ दिखाया और आखिर में खोदा पहाड़ निकला चूहा. कल तो मतगणना होना है तो कल परिणाम आ जाएंगे. कल शाम को सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा. कौन जीता कौन हारा सब पता चल जाएगा. हम यकीन है कि हमें लोगों ने वोटों से नवाजा है. हमको अच्छे से कामयाबी मिलेगी.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Shradda model

लखनऊ में शिवा शर्मा की मौत के मामले में मॉडल श्रद्वा, उसकी बहन और ड्राइवर को जेल

Amit Shah

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले-कांग्रेस 30 साल तक सत्ता में नहीं आएगी, प्रदर्शन और धरने से कुछ नहीं होगा

India win match against newzealand

भारत ने बनाया सबसे बड़ा टारगेट चेज करने का रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया

Photo Exhibitions

रेहान वाड्रा की फोटो प्रदर्शनी से फोटो हटाने पर विवाद, राजस्थान में कांग्रेस नेताओं ने की आलोचना

Share Market down

भारतीय शेयर बाजार का बुरा दिन, निवेशकों के 4 लाख करोड़ रुपये से अधिक स्वाहा

Ethiraj the maker of Singol

ऐतिहासिक ‘सेंगोल’ बनाने वाले एथिराज नहीं रहे; 1947 में नेहरू को मिला, PM मोदी 2023 में संसद लाए

Rijiju and kharge

परिसीमन बिल पर तकरार; रिजिजू ने खरगे को दिया जवाब-कांग्रेस ने चर्चा के लिए तारीख नहीं दी

Sindoor Khela

मां दुर्गा की विदाई; महिलाओं ने ‘सिंदूर खेला’ की रस्म निभाई; बेटी मानकर मायके से किया विदा

Rajendra Sen

जयपुर में ऋतु बराला केस में जीरो FIR पर विवाद: पुलिस प्रशासन पर उठे सवाल

2

2