KBP Times

जयपुर में आर्मी डे पर भव्य परेड, डेढ़ लाख लोगों ने देखी सेना की ताकत

Army Day Parade 2026

Army Day Parade 2026: भारतीय सेना के 78वें स्थापना दिवस के मौके पर के जगतपुरा स्थित महल रोड पर पहली बार सेना दिवस की भव्य परेड हुई। डेढ़ लाख लोगों ने देखी सेना की ताकत , 15 जनवरी इसलिए खास मानी जाती है, क्योंकि इसी दिन 1949 में फील्ड मार्शल के.एम. करियप्पा ने अंग्रेज़ों से भारतीय सेना की कमान संभाली थी, और तभी से हर साल इस दिन सेना दिवस मनाया जाता है। खास बात ये रही कि यह परेड किसी कैंटोनमेंट में नहीं, बल्कि आम लोगों के बीच आयोजित की गई, ताकि जनता सीधे सेना की ताकत देख सके।

वंदे मातरम के नारों से गूंजा जयपुर

सुबह जैसे ही परेड शुरू हुई, भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से गूंज उठा।आसमान से हेलीकॉप्टरों ने फूल बरसाए और नीचे जवान एक ही ताल में आगे बढ़ते नज़र आए। इस परेड की सबसे बड़ी पहचान रही भैरव बटालियन। पहली बार जनता के सामने आई इस यूनिट ने दिखा दिया कि भारतीय सेना अब भविष्य की लड़ाइयों के लिए पूरी तरह तैयार है। ड्रोन, नई तकनीक और तेज़ कार्रवाई सब कुछ इस बटालियन की ताकत में शामिल है।

स्वदेशी प्रचंड हेलीकॉप्टरों ने दिखाई ताकत

जमीन पर T-90 भीष्म टैंकों की गड़गड़ाहट सुनाई दी, तो आसमान में अपाचे और स्वदेशी प्रचंड (Army Day Parade 2026) हेलीकॉप्टरों ने अपनी ताकत दिखाई। पूरा माहौल तालियों और जोश से भर गया। परेड में आधुनिक हथियारों के साथ नई तकनीक भी देखने को मिली। कामिकाजे ड्रोन, आकाशतीर मिसाइल सिस्टम और रोबोटिक डॉग ने साफ कर दिया कि भारतीय सेना अब हर चुनौती के लिए तैयार है। सबसे भावुक पल तब आया, जब शहीद जवानों के परिवारों को सम्मानित किया गया। उस वक्त पूरा इलाका शांत था, कई आंखें नम थीं, लेकिन हर दिल गर्व से भरा हुआ था।

यह भी पढ़ें : मायावती की राजनीति में आज भी है ‘दम’, वक्त आने पर कर सकती हैं बड़ा सियासी उलटफेर

इस ऐतिहासिक मौके पर राजस्थान की संस्कृति की झलक भी दिखी।कालबेलिया नृत्य और ऊंट दस्ता लोगों के लिए खास आकर्षण रहा। सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि भारतीय सेना लगातार खुद को मजबूत बना रही है .

यह भी देखें : जयपुर में सेना की भव्य परेड, आमजन ने भी देखा सेना का शौर्य

आज ने सिर्फ एक परेड नहीं देखी, आज देश ने अपनी सेना का आत्मविश्वास देखा। महल रोड पर चलते जवानों के कदम ये बता रहे थे कि भारतीय सेना सिर्फ आज की नहीं, आने वाले हर कल की भी तैयारी कर चुकी है।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

encounter in kashmir

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

Donald Trump statement

ट्रम्प ने ईरान के परमाणु-ठिकाने पर हमले की दी धमकी, कहा-नजर रख रहे हैं उड़ा देंगे अगर हुई कोई भी गतिविधि

Teachers Day

27 राज्य, 7 केन्द्र शासित प्रदेशों से 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार, Teachers Day पर PM मोदी ने की मुलाकात

Miss World 2026

Miss World 2026 Award का ग्रैंड फिनाले आज, भारतीय सौंदर्य को रहेगा ताज मिलने का इंतजार

Car Accident

केरल में दर्दनाक हादसा, लॉरी से टकराई कार, 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

2

2