KBP Times

‘राहुल गांधी जल्द ही राम मंदिर में दर्शन करने जाएंगे’, कांग्रेस सांसद के बयान पर BJP नेता बोले- तो बहरूपिया ही…

Rahul Gandhi Ayodhya Visit

Rahul Gandhi Ayodhya Visit: यूपी के अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनकर तैयार हो चुका है. राम मंदिर भक्तों की श्रद्धा का केंद्र है, हजारों-लाखों की संख्या में श्रद्धालु रामलला के दर्शन करने पहुंचते हैं. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता रामलला के दर्शन कर चुके हैं. अब चर्चाएं हैं कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी राम मंदिर में दर्शन के लिए जा सकते हैं. इन्हीं चर्चाओं के बीच बाराबंकी से कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया की प्रतिक्रिया आई है.

राहुल गांधी के अयोध्या जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जब मंदिर का उद्घाटन हुआ था तब राहुल गांधी ने स्पष्ट किया था कि राम मंदिर पूरी तरह बना नहीं है, इसलिए वह नहीं जा रहे हैं. अब चूंकि मंदिर के ध्वज और शिखर का उद्घाटन हो गया है. पूजा हो चुकी है. अब मंदिर पूरा हो गया है तो अब जब उनका मन होगा तब चले जाएंगे. अपनी सुविधा के अनुसार चले जाएंगे.

लोग आस्था में भी बहरूपिया बन जाते हैं

वहीं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद ज़फ़र इस्लाम ने कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वैसे तो ये आस्था की बात है, लेकिन कई बार लोग आस्था में भी बहरूपिया बन जाते हैं. इसमें लगता है कि आम जनता राहुल गांधी को जब आस्था की बात आती है, तो बहरूपिया ही देखते हैं. कभी जनेऊ पहनते हैं, कभी कुछ बन जाते हैं, कभी कुछ बन जाते हैं, लेकिन जनता समझ रही है. ठीक है, फिर भी जा रहे हैं. भगवान के दर्शन में अगर वो कुछ वहां से हासिल करके आएं, अपने आप में कुछ बदलाव लाकर आएं, तो अच्छी बात है.

यह भी पढ़ें: “योगी हैं तब तक सब हिंदू सुरक्षित हैं…” प्रवीण तोगड़िया का बड़ा बयान

असली भक्त कौन है और नकली कौन है?

बिहार सरकार में मंत्री दिलीप जायसवाल ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के अयोध्या राम मंदिर जाने की खबरों पर कहा कि भगवान राम भी पहचानते हैं कि असली भक्त कौन है और नकली कौन है? नकली भक्त मंदिर में सिर्फ़ राजनीतिक दुकानदारी करने के लिए मत्था टेकतें हैं.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

RLP-AIMIM joint rally

राजस्थान में RLP और AIMIM पार्टी का गठबंधन, तीसरा विकल्प खड़ा करने की कोशिश

2

2