Vijay Thalapathy: TVK चीफ और एक्टर थलापति विजय आज दिल्ली में सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन(CBI) के सामने पेश हुए. करूर भगदड़ मामले में उनसे पूछताछ की गई. पिछले साल 27 सितंबर को करूर जिले में थलापति विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कजगम की रैली हुई थी. थलापति विजय जब रैली में भाषण देने के लिए पहुंचे थे तो अचानक भगदड़ मच गई थी. जिसमें 41 लोगों की जान चली गई थी.
चार्टर्ड फ्लाइट से दिल्ली पहुंचे थलापति विजय
इसी मामले में पूछताछ के लिए विजय को नोटिस भेजकर दिल्ली CBI हेड कॉर्टर बुलाया गया था. विजय (Vijay Thalapathy) चेन्नई से चार्टर्ड फ्लाइट के जरिए दिल्ली पहुंचे हैं. सीबीआई ने विजय से जनसभा के दौरान हुए घटनाक्रम को लेकर कड़ी पूछताछ की है. इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, थलापति विजय से पहला सवाल किया गया कि आप खुले वाहन पर खड़े थे और भीड़ में लोगों के बेहोश होने की स्थिति साफ नजर आ रही थी, तब भी आपने अपना भाषण जारी रखा, ऐसा क्यों हुआ. उनसे दूसरा सवाल किया गया कि जब लोग बेहोश हो रहे थे तब आपकी ओर से पानी की बोतलें भीड़ को दी जाती देखी गई, फिर भी इस मामले में तत्काल कदम क्यों नहीं उठाया गया. उनसे तीसरा सवाल किया गया कि रैली में समय पर क्यों नहीं पहुंचे. आपने देर की इस वजह से भीड़ में उथल-पुथल और दबाव बढ़ा, क्या यह आपके राजनीतिक ताकत का प्रदर्शन था.
यह भी पढ़ें: PM मोदी और जर्मन चांसलर के बीच द्विपक्षीय बातचीत, प्रधानमंत्री बोले- आतंकवाद पूरी मानवता…
41 लोगों की हुई थी मौत
बता दें कि पूरी घटना सितंबर 2025 की है. तमिलनाडू के करूर जिले में TVK की एक चुनावी रैली हुई थी. रैली में लोगों की भारी भीड़ जमा हुई थी. इस कारण भगदड़ मच गई और करीब 41 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए. दिसंबर में सुप्रीम कोर्ट में तमिलनाडू सरकार ने काउंटर हलफनामा दायर करते हुए सीबीआई जांच के आदेश को रद्द करने की मांग की थी. जिसपर TVK (Vijay Thalapathy) ने सरकार का विरोध किया और कहा था कि सरकार की याचिका में ठोस तथ्य नहीं है. कई आरोप भ्रामक है. पार्टी की तरफ से यह भी कहा गया कि इससे चल रही जांच और सुप्रीम कोर्ट की निगरानी समिति के काम में बाधा आ सकती है. CBI ने करूर भगदड़ मामले में 12 जनवरी को थलापति विजय पेश होने के लिए समन भेजा था.
राजस्थान में गौ ह*त्या पर बवाल | पोकरण बंद, सड़क पर उतरे लोग | आरोपी के घर चला बुलडोजर



