KBP Times

RPSC की ओर से RAS 2024 के इंटरव्यू 19 जनवरी से शुरू, 1096 पदों के लिए 2461 कैंडिडेट्स सिलेक्ट

RPSC

Ajmer: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से 1096 पदों के लिए आरएएस-2024 के इंटरव्यू का चौथा चरण 19 जनवरी से शुरू होगा। यह चरण 29 जनवरी तक चलेगा। इंटरव्यू के पहले चरण की शुरुआत एक दिसम्बर से हुई थी।। 2461 कैंडिडेट्स इंटरव्यू के लिए सिलेक्ट किए गए थे।

RPSC की ओर से जारी सूचना के अनुसार इंटरव्यू में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को ऑनलाइन भरे गए विस्तृत आवेदन पत्र की दो प्रतियां मय सभी मूल दस्तावेजों व उनकी फोटोकॉपी के साथ उपस्थित होना होगा। अभ्यर्थियों को अपने साथ एक नवीनतम पासपोर्ट आकार का रंगीन फोटो और एक मूल फोटो पहचान पत्र भी लाना होगा।

यह भी पढ़ें : राजस्थान शिक्षा विभाग में फिर तबादलों की आहट, 177 अधिकारियों की लिस्ट जारी

बढ़ा दी थी पदों की संख्या

RPSC से प्राप्त जानकारी के अनुसार आयोग ने 2 सितंबर 2024 को भर्ती विज्ञापन निकाला था। 18 अक्टूबर 2024 तक 6 लाख 75 हजार कैंडिडेट्स ने अप्लाई किया था। 2 फरवरी 2025 को प्री-एग्जाम हुआ, 3 लाख 75 हजार 657 कैंडिडेट्स शामिल हुए थे।
20 फरवरी को रिजल्ट जारी हुआ और 21 हजार 539 कैंडिडेट्स मेंस एग्जाम के लिए सिलेक्ट किए गए थे। इसके बाद 17 और 18 जून 2025 को मेंस एग्जाम हुआ था।
8 अक्टूबर 2025 को मेंस रिजल्ट घोषित किया। इसमें 2461 कैंडिडेट्स इंटरव्यू के लिए सलेक्ट हुए थे।
पहले 733 पदों पर वैकेंसी निकाली गई थी। 17 फरवरी 2025 को पदों की संख्या बढ़ाकर 1096 कर दी गई थी। इसमें राज्य सेवा के 428 और अधीनस्थ सेवा के 668 पद हैं।
पहले चरण के इन्टरव्यू की शुरूआत एक दिसम्बर से हुई। जो 12 दिसम्बर तक चले। दूसरे चरण के इन्टरव्यू 15 दिसम्बर से 24 दिसम्बर तक हुए।

यह भी देखें : अब पढ़ाने के साथ कुत्ते भी भगाएंगे मास्टरजी! शिक्षा विभाग के फरमान से शिक्षक हैरान

 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Donald Trump statement

ट्रम्प ने ईरान के परमाणु-ठिकाने पर हमले की दी धमकी, कहा-नजर रख रहे हैं उड़ा देंगे अगर हुई कोई भी गतिविधि

Teachers Day

27 राज्य, 7 केन्द्र शासित प्रदेशों से 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार, Teachers Day पर PM मोदी ने की मुलाकात

Miss World 2026

Miss World 2026 Award का ग्रैंड फिनाले आज, भारतीय सौंदर्य को रहेगा ताज मिलने का इंतजार

Car Accident

केरल में दर्दनाक हादसा, लॉरी से टकराई कार, 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

Landslide in Nepal

नेपाल के दार्चुला में भूस्खलन, निचले इलाकों में अलर्ट जारी, आस-पास के क्षेत्र में खतरा

India-Pakistan team

Women’s Cricket Asia Cup 2026; भारत और पाकिस्तान के बीच आज दुबई में मुकाबला

kitchen

किचन से निकाल दें ये तीन चीजें, सेहत को पहुंचा सकती है नुकसान

Swatantr Bhardwaj in police custody

दिल्ली पुलिस की हिरासत में ‘स्वतंत्र’, सीजेपी के प्रदर्शन के बाद कार्रवाई

DRDO

रक्षा अनुसंधान में कैरियर बनाना है तो सीधी भर्ती का उठाए लाभ

2

2