KBP Times

फैज़-ए-इलाही मस्जिद के पास पत्थरबाजी पर DCP का बड़ा बयान, कहा- अफवाह फैलाई गई कि…

Delhi DCP Nidhin Valsan

Delhi Bulldozer Action: दिल्ली में फैज़-ए-इलाही मस्जिद के पास पत्थरबाजी मामले पर DCP निधिन वलसन की प्रतिक्रिया सामने आई है. मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि कल जो 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया था, उन्हें कोर्ट में पेश किया गया था. कोर्ट ने उन्हें एक दिन की न्यायिक हिरासत दी थी. आज उनकी दोबारा पेशी थी. हमारी टीम उन्हें लेकर जा रही है. इसके अलावा आज हमने CCTV और लोकल इंटेलिजेंस के आधार पर 6 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है.

“मस्जिद पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही थी”

DCP निधिन वलसन ने बताया कि जो गिरफ्तारियां हुई हैं, उनमें से अधिकांश लोग 20-30 वर्ष के उम्र वर्ग के हैं. अफवाह फैलाई गई थी कि MCD मस्जिद तोड़ने जा रही है. स्पष्टीकरण के लिए अमन कमेटी की बैठक करवाई गई. बताया गया कि मस्जिद पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है. ये भी बताया गया था कि यदि वे कोर्ट के आदेश से खुश नहीं हैं तो वे कोर्ट जा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: ‘..तो धर्म देख कर नहीं करती…” फैज़-ए-इलाही मस्जिद के पास पत्थरबाजी पर बोले गौरव भाटिया

मामले पर क्या बोली कांग्रेस?

तुर्कमान गेट डिमोलिशन ड्राइव विवाद पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा कि अगर डिमोलिशन लीगल है तो वो होना चाहिए. मेरी दिल्ली सरकार और MCD से एक दरख़ास्त है कि इस तरह का अभियान वहां-वहां करें जहां-जहां अवैध निर्माण होता है. लेकिन बीजेपी इन मामलों में सेलेक्टिव हो जाते हैं ये इन चीज़ों को भी राजनीतिक संदेश देने के लिए इस्तेमाल करते हैं. जो दुर्भाग्य की बात है.

“हिंसा नहीं कर सकते हैं“

संदीप दीक्षित ने आगे कहा कि दिल्ली में बहुत लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है कई जगहों पर ट्रैफिक होने लगता है इन सब में आप काम करें और तो हमारा पूरा समर्थन है. लेकिन इसमें हिंसा नहीं कर सकते हैं वैसे मैं जानता नहीं हूं वहां के तथ्य क्या है लेकिन ये सब सरकारी काम है तो आप उसके खिलाफ हिंसा न करो.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Hormuz Strain in Iran Revolutionary Guard

होर्मुज में जहाजों पर हमलों के बाद आवाजाही रुकी, ईरान का तेल सप्लाई रोके जाने का दावा

India-China Border dispute

भारत-चीन सीमा विवाद का अंतिम निर्धारण होना बाकी, ITBP चीफ बोले- अरुणाचल में चीन से झड़पें

Charu meena Pro

चारू मीणा बनीं जनसंपर्क अधिकारी, जयपुर कलेक्ट्रेट में संभाला पदभार

Email get mumbai mayor

मुंबई की मेयर को ईमेल; अमिताभ बच्चन का बंगला उड़ाने, दिलजीत दोसांझ को मारने की धमकी

Protest in delhi

दिल्ली में बंगला साहिब गुरुद्वारे के पास प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया

Search Operation

पुंछ में सेना की तलाशी अभियान में 7 संदिग्ध IED मिले, लाइट मशीन गन की मैगजीन भी मिली

India-Pakistan

UN में भारत ने पाक को लगाई फटकार, कहा- पाकिस्तान अल्पसंख्यकों पर नसीहत न दे

Shradda model

लखनऊ में शिवा शर्मा की मौत के मामले में मॉडल श्रद्वा, उसकी बहन और ड्राइवर को जेल

Amit Shah

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले-कांग्रेस 30 साल तक सत्ता में नहीं आएगी, प्रदर्शन और धरने से कुछ नहीं होगा

2

2