KBP Times

राजस्थान में सांसद निधि पर सियासी घमासान, हरियाणा में फंड भेजने के आरोप

MPLADS Fund Controversy

MPLADS: राजस्थान के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने तीन कांग्रेस सांसदों पर आरोप लगाया है कि वो सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि (MPLADS) का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। उनके मुताबिक भरतपुर की सांसद संजना जाटव, चूरू के सांसद राहुल कसवां और झुंझुनू के सांसद बृजेंद्र सिंह ओला ने अपने क्षेत्रों में विकास कार्यों की बजाय हरियाणा के कैथल जिले में लाखों रुपये भेजे हैं। बेढ़म का कहना है कि यह पैसा कांग्रेस नेतृत्व को खुश करने के लिए खर्च किया जा रहा है, जबकि राजस्थान में कई काम अब भी अधूरे हैं।

कैथल में लाखों रुपये भेजने का दावा

बेढ़म ने दावा किया कि संजना जाटव ने 45 लाख रुपये, राहुल कसवां ने 50 लाख रुपये और बृजेंद्र सिंह ओला ने 25 लाख रुपये कैथल जिले में विकास कार्यों के लिए दिए। उन्होंने यह भी कहा कि नियमों के अनुसार सांसद सालाना 5 करोड़ रुपये की निधि पाते हैं, जिसमें से केवल 25 लाख रुपये ही अपने क्षेत्र से बाहर खर्च किए जा सकते हैं, जबकि आपदा की स्थिति में 1 करोड़ रुपये तक दिए जा सकते हैं।

कांग्रेस सांसदों का जवाब “सभी आवंटन नियमों के दायरे में”

वहीं कांग्रेस सांसदों ने इन आरोपों को गलत बताया है। संजना जाटव ने कहा कि उन्होंने सभी काम सांसद निधि के नियमों के दायरे में रहकर किए हैं और उनके क्षेत्र में भी दूसरे नेताओं द्वारा पैसा दिया गया है। राहुल कसवां के कार्यालय ने भी कहा कि दूसरे राज्यों में सीमित राशि खर्च करने का प्रावधान नियमों में है और अंतिम मंजूरी अधिकारियों द्वारा दी जाती है। विधायक निधि के बाद अब सांसद निधि पर उठे इन सवालों से राजस्थान की राजनीति में नई बहस छिड़ गई है।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Teachers Day

27 राज्य, 7 केन्द्र शासित प्रदेशों से 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार, Teachers Day पर PM मोदी ने की मुलाकात

Miss World 2026

Miss World 2026 Award का ग्रैंड फिनाले आज, भारतीय सौंदर्य को रहेगा ताज मिलने का इंतजार

Car Accident

केरल में दर्दनाक हादसा, लॉरी से टकराई कार, 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

Landslide in Nepal

नेपाल के दार्चुला में भूस्खलन, निचले इलाकों में अलर्ट जारी, आस-पास के क्षेत्र में खतरा

India-Pakistan team

Women’s Cricket Asia Cup 2026; भारत और पाकिस्तान के बीच आज दुबई में मुकाबला

kitchen

किचन से निकाल दें ये तीन चीजें, सेहत को पहुंचा सकती है नुकसान

Swatantr Bhardwaj in police custody

दिल्ली पुलिस की हिरासत में ‘स्वतंत्र’, सीजेपी के प्रदर्शन के बाद कार्रवाई

DRDO

रक्षा अनुसंधान में कैरियर बनाना है तो सीधी भर्ती का उठाए लाभ

Khabad House Pushkar

पुष्कर में इजराइली धर्मस्थल ‘खबाद हाउस’ फिर खुला, धार्मिक रस्में शुरु

2

2