KBP Times

जयपुर SMS अस्पताल: 50 लाख की लिफ्ट 1 महीने बाद भी बंद, रैंप से चढ़ने को मजबूर मरीज

SMS Hospital:50 लाख की लिफ्ट बनी, 1 महीने बाद भी बंद

SMS Hospital: राजस्थान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल सवाई मान सिंह (SMS Hospital) अस्पताल में मरीजों की परेशानियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला प्रशासन की लापरवाही का है, जहां CSR फंड से 50 लाख रुपये की लागत से बनी नई लिफ्ट काम पूरा होने के करीब एक महीने बाद भी चालू नहीं की गई है। इसका खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है, जो ट्रॉली पर लेटे-लेटे रैंप के सहारे चौथी मंजिल तक पहुंचाए जा रहे हैं।SMS अस्पताल की मुख्य बिल्डिंग में 12 नंबर हॉल (सीटी-एमआरआई सेंटर के पास) के पास स्थित यह लिफ्ट प्लास्टिक सर्जरी, रूमेटोलॉजी और जनरल मेडिसिन के कुल 9 वार्डों तक मरीजों को पहुंचाने के लिए महत्वपूर्ण है।पुरानी लिफ्ट करीब डेढ़ साल से खराब पड़ी थी, जिसके कारण मरीजों को रैंप का सहारा लेना पड़ रहा था।

6 महीने चले काम के बाद भी उद्घाटन का इंतजार

किसी निजी संस्था के CSR फंड से मिले 50 लाख रुपये से नई लिफ्ट लगाने का काम शुरू हुआ था। यह कार्य करीब 6 महीने तक चला और पूरा हो चुका है। लेकिन PWD विभाग के अधिकारी इसे चालू करने में टालमटोल कर रहे हैं। वजह बता रहे हैं – वार्षिक रखरखाव कॉन्ट्रेक्ट (AMC) का टेंडर नहीं होना और किसी जनप्रतिनिधि से फीता काटकर उद्घाटन कराना।अस्पताल (SMS Hospital)के अतिरिक्त अधीक्षक डॉ. आलोक तिवाड़ी (PWD MOIC) ने कहा, “लिफ्ट पूरी तरह तैयार है। AMC की प्रक्रिया चल रही है। जैसे ही यह पूरी हो जाएगी, किसी जनप्रतिनिधि से उद्घाटन करवाकर इसे शुरू करवा दिया जाएगा।

मरीजों की बढ़ती मुसीबत

इस देरी से सबसे ज्यादा परेशानी गंभीर मरीजों और बुजुर्गों को हो रही है। रैंप से ट्रॉली ले जाना जोखिम भरा होता है, खासकर इमरजेंसी केस में ये खतरनाक हो जाता है। मरीजों के परिजन प्रशासन की इस उदासीनता से नाराज हैं और जल्द लिफ्ट चालू करने की मांग कर रहे हैं।अस्पताल (SMS Hospital) पहले भी सर्वर डाउन, बिजली कटौती और अन्य सुविधाओं की कमी जैसे मामलों में सुर्खियां बटोर चुका है। प्रशासन से उम्मीद है कि मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए इस लिफ्ट को जल्द शुरू किया जाए।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Car Accident

केरल में दर्दनाक हादसा, लॉरी से टकराई कार, 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

Landslide in Nepal

नेपाल के दार्चुला में भूस्खलन, निचले इलाकों में अलर्ट जारी, आस-पास के क्षेत्र में खतरा

India-Pakistan team

Women’s Cricket Asia Cup 2026; भारत और पाकिस्तान के बीच आज दुबई में मुकाबला

kitchen

किचन से निकाल दें ये तीन चीजें, सेहत को पहुंचा सकती है नुकसान

Swatantr Bhardwaj in police custody

दिल्ली पुलिस की हिरासत में ‘स्वतंत्र’, सीजेपी के प्रदर्शन के बाद कार्रवाई

DRDO

रक्षा अनुसंधान में कैरियर बनाना है तो सीधी भर्ती का उठाए लाभ

Khabad House Pushkar

पुष्कर में इजराइली धर्मस्थल ‘खबाद हाउस’ फिर खुला, धार्मिक रस्में शुरु

Ajmer Congress news

अजमेर नगर निगम चुनाव 2026: वार्ड 67 के टिकट को लेकर कांग्रेस में उठे सवाल, चयन प्रक्रिया पर चर्चा तेज

Govind Dev Giri

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव देव गिरी बोले -चढ़ावा चोरी के पीछे षड्यंत्र, चंपत राय बेदाग-निष्कलंक

2

2