IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स ने बांग्लादेशी खिलाड़ी को अपनी टीम से रिलीज कर दिया है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने मुस्ताफिजुर रहमान को टीम से रिलीज करने का निर्देश दिया था, जिसके बाद KKR की ओर से ये फैसला लिया गया है. बता दें कि KKR ने मिनी नीलामी में मुस्ताफिजुर को 9.20 करोड़ में खरीदा था.
KKR की ओर से क्या कहा गया?
KKR की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि आईपीएल की नियामक संस्था के तौर पर BCCI/IPL ने आगामी इंडियन प्रीमियर लीग सीजन से पहले फ्रेंचाइजी को मुस्ताफिजुर रहमान को टीम से रिलीज करने का निर्देश दिया था. BCCI के निर्देशों के तहत सभी जरूरी प्रक्रियाओं और परामर्श के बाद रिलीज करने का फैसला लिया है. BCCI ने आईपीएल नियमों के तहत KKR को एक रिप्लेसमेंट खिलाड़ी शामिल करने की अनुमति दी है. आगे की जानकारी समय पर साझा की जाएगी.
यह भी पढ़ें: धर्मशाला कॉलेज छात्रा मौत मामले में CM सुक्खू का बड़ा बयान, कहा- बेटी ने जो..
IPL 2026 में नहीं खेल सकेंगे मुस्ताफिजुर
बता दें कि बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या के बाद भारत में आक्रोश बढ़ता जा रहा है, वहां अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर भारत ने चिंता जताई थी. वहीं इसके बाद से ही बीसीसीआई पर दबाव बढ़ता जा रहा था. मामले पर राजनीति तेज हो गई थी. मामले पर धर्मगुरुओं ने भी सवाल खड़े किए थे. इस आलोचना का दायरा शाहरुख खान तक पहुंच गया था. गौरतलब है कि मुस्ताफिजुर रहमान 2016 से अब तक आठ आईपीएल सीजन खेल चुके हैं. वे केवल 2019 और 2020 में टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं रहे. आईपीएल 2026 उन्हें पहली बार केकेआर की जर्सी पहनने का मौका देने वाला था, जो अब नहीं होगा.



