KBP Times

आईपीएल 2026 से बाहर होंगे मुस्तफिजुर रहमान! BCCI की KKR को दो टूक

Mustafizur Rahman

Mustafizur Rahman: बॉलीवुड एक्टर व कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के मालिक शाहरुख खान ने बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को ऑक्शन में खरीदा है, जिसको लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. इसी बीच बड़ी खबर सामने आई है. भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया ने एक निजी चैनल से बातचीत के दौरान कहा कि विवाद को देखते हुए बीसीसीआई ने कोलकाता नाइट राइडर्स को अपने स्क्वॉड से बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करने का निर्देश दिया है.

केकेआर की सोशल मीडिया पर हो रही आलोचना

देवजीत सैकिया ने स्पष्ट तौर पर कहा कि अगर केकेआर की टीम मुस्तफिजुर रहमान की जगह किसी अन्य खिलाड़ी को स्क्वॉड में शामिल करना चाहती है तो बीसीसीआई इसके लिए अनुमति देगा. बता दें कि कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में मुस्तफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था. फास्ट बॉलर मुस्तफिजुर को टीम में शामिल किए जाने पर केकेआर को सोशल मीडिया पर काफी आलोचना झेलनी पड़ रही है. उनके फैंस के साथ-साथ धर्मगुरु और राजनेताओं ने भी बांग्लादेशी खिलाड़ी को आईपीएल में खेलने पर सवाल उठाए थे.

बांग्लादेश में 2 हिंदुओं की हो चुकी है हत्या

गौरतलब है कि अगस्त 2024 में शेख हसीना सरकार का पतन हो गया था. इसके बाद से बांग्लादेश में राजनीतिक अस्थिरता बढ़ती जा रही है. अभी हाल ही में बांग्लादेश में 2 हिंदुओं की हत्या कर दी गई. जिसके बाद से भारत में बांग्लादेश का विरोध हो रहा है.

Weather News: ठंड, बारिश, कोहरे ने बढ़ाई आफत, जानें कैसा रहेगा दिल्ली, राजस्थान समेत अन्य राज्यों का मौसम

इन टीमों में खेल चुके हैं मुस्तफिजुर

बता दें कि 2025 के आईपीएल के मेगा ऑक्शन में किसी भी बांग्लादेशी खिलाड़ी की बोली नहीं लगाई गई थी. इस बार साल आईपीएल 2026 के लिए मिनी ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुस्तफिजुर रहमान पर करोड़ों खर्च किए हैं. इससे पहले मुस्तफिजुर रहमान आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH), मुंबई इंडियंस (MI), राजस्थान रॉयल्स (RR) चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और दिल्ली कैपिटल्स( DC) के लिए मुकाबले खेल चुके हैं.

जुमे की नमाज के दौरान चौमूं में गरजा बुलडोजर || KBP TIMES

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

RLP-AIMIM joint rally

राजस्थान में RLP और AIMIM पार्टी का गठबंधन, तीसरा विकल्प खड़ा करने की कोशिश

Delhi building collaps

दिल्ली में गिरी इमारत से 6 लोगों की मौत, मलबा हटाने का काम जारी

gaza

मुस्लिम देशों ने की गाजा मामले में इजराइली मंत्रियों के बयान की निंदा

building demolised

दिल्ली में दो इमारतें गिरी, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Kharge Statement

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का PM की स्पीच पर पलटवार, बोले- नाकामी छिपाने के लिए नए जुमले लेकर लाए

Poisoning wine

MP के सागर में जहरीली शराब से 11 की मौत, 24 अस्पताल में भर्ती, कुछ गंभीर

2

2